
नवी Mumbai , 14 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता अवधेश शुक्ला ने रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के गीत बजाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों का इस्तेमाल यात्रियों की सुविधा और रेलवे से जुड़ी जानकारी देने के लिए होना चाहिए, न कि वहां संगीत बजाने के लिए. उन्होंने कहा कि रेलवे को अपनी कमियों से ध्यान भटकाने के बजाय यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, समय पर और सही घोषणाएं करने और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने छठ पूजा के आयोजन को लेकर Maharashtra नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के रुख का समर्थन किया और कहा कि रेलवे स्टेशन पर केवल यात्रियों से संबंधित घोषणाएं होनी चाहिए.
अवधेश शुक्ला ने कहा कि छठ मैया का पर्व Maharashtra सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह रेलवे स्टेशनों पर छठ के गीत बजाने का समर्थन नहीं करते. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के समय, आवागमन और अन्य जरूरी जानकारियां देने के लिए घोषणाएं होनी चाहिए. वहां संगीत बजाने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है.
उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि Maharashtra के कई स्टेशनों पर यात्रियों के रुकने और बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. छठ पूजा के लिए उत्तर India जाने वाले कई यात्री दो-दो और तीन-तीन दिन तक स्टेशन पर बैठे रहे. उन्हें बैठने के साथ-साथ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी. शुक्ला ने दावा किया कि वह लगातार दो दिन स्टेशनों पर गए थे और उन्होंने यात्रियों की परेशानियों को देखा.
शुक्ला ने कहा कि बिहार में चुनाव को देखते हुए भाजपा इस मुद्दे के जरिए ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही थी, जिससे हिंदी भाषी लोगों में डर पैदा हो. उन्होंने राज ठाकरे के कदम को सही बताते हुए उसका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह स्वयं उत्तर भारतीय नेता हैं, लेकिन Maharashtra उनकी कर्मभूमि है. यहां तनाव पैदा करने से लाखों उत्तर भारतीयों को परेशानी होती है.
उन्होंने धार्मिक आयोजनों के लिए उचित स्थानों का इस्तेमाल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि लोग नदी किनारे, समुद्र किनारे या मंदिरों में पूजा कर सकते हैं और किसी ने उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका है. राज ठाकरे ने कभी छठ मैया की पूजा का विरोध नहीं किया और न ही उनकी पार्टी ने इसका विरोध किया है. शिवसेना (यूबीटी) के सत्ता में रहने के दौरान भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई थी. उन्होंने पवई लेक का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं.
शुक्ला ने कहा कि छठ केवल बिहार के लोगों का पर्व नहीं है, बल्कि Maharashtra के लोग भी इसमें शामिल होते हैं. इसी तरह उत्तर प्रदेश में गणपति उत्सव मनाया जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रेलवे स्टेशन पर पंडाल बना दिया जाए. Maharashtra में सभी पर्व मिल-जुलकर मनाए जाते हैं, इसलिए धार्मिक आयोजनों को लेकर तनाव पैदा करना गलत है. शुक्ला ने आरोप लगाया कि धर्म का Politicalरण हो चुका है और भाजपा धर्म और जाति के आधार पर चुनाव लड़ती है. छठ पूजा के समय रेल मंत्री को गीत बजाने के बजाय उन यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए था, जो पूजा के लिए उत्तर India जा रहे थे. उन्होंने 18 हजार ट्रेनों के संचालन के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह दावा कागजों तक सीमित दिखाई देता है.
राहुल गांधी के फोन टैपिंग संबंधी आरोपों पर शुक्ला ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पहले भी फोन टैपिंग के मामले सामने आए हैं और विपक्षी नेताओं को एजेंसियों के जरिए डराने की कोशिश की जाती है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि एजेंसियां उनके निर्देशों के अनुसार काम करती हैं और विपक्षी नेताओं पर नजर रखी जाती है. उन्होंने पुलवामा और पहलगाम की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने अजित डोभाल के बेटे की कंपनी के Pakistan के एक व्यक्ति से कथित संपर्क का आरोप भी लगाया. इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया.
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और संजय राउत जैसे नेताओं को भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिशों के बावजूद वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और आने वाले समय में एसआईआर के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है.
–
Skip to content