
जमशेदपुर, 19 नवंबर . रेलवे ट्रैक पर बांधकर पालतू कुत्ते की हत्या के मामले में जमशेदपुर में एक आरोपी गिरफ्तार गया. दरअसल, रेलवे ट्रैक पर लोहे के तार से पालतू कुत्ता बांध दिया गया. इस दौरान सामने से ट्रेन आई और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते की बर्बर हत्या का यह मामला सामने आने के बाद Police ने Thursday को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
टॉमी की मालकिन फरजाना परवीन की शिकायत पर Police ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है. इस घटना से कुत्ते की मालकिन फरजाना परवीन और उसके परिवार के लोग सदमे में हैं.
पीड़ित ने जुगसलाई थाने में दर्ज कराई कराई शिकायत में अपने पड़ोस में रहने वाले दुलारे, मोहम्मद फजल, मोहम्मद अफसर और दुलारे के भतीजे पर कुत्ते की हत्या का आरोप लगाया है. फरजाना के मुताबिक, 13 नवंबर को चारों आरोपी उनके घर पहुंचे और टॉमी को उठाकर अपने साथ ले गए. उनका आरोप है कि आरोपी टॉमी को घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर ले गए. वहां उसे लोहे के तार से बांध दिया गया. कुछ ही देर बाद रेलवे लाइन से ट्रेन गुजरी और टॉमी उसकी चपेट में आ गया. इस घटना में उसकी मौत हो गई.
इसकी खबर मिलने के बाद फरजाना ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. Police ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान नामजद आरोपी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया.
Police अब दुलारे, मोहम्मद फजल और दुलारे के भतीजे की तलाश में छापेमारी कर रही है. Police घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी.
–
एसएनसी/एएसएच
Skip to content