रेखा गुप्ता सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जयंती पर क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा को किया याद

New Delhi, 18 सितंबर . लंदन में ब्रिटिश अधिकारी कर्जन वायली की हत्या कर अंग्रेजी शासन के अत्याचारों का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की जयंती पर कई राज्यों के Chief Minister और नेताओं ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन. उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा.”

Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा जी की जयंती पर कोटिशः नमन. आपका अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त अमर शहीद मदनलाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण की अमर मिसाल है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister केशव प्रसाद मौर्या ने एक्स पर लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर शहीद मदन लाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.”

Union Minister और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद मदन लाल ढींगरा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग से ओत-प्रोत उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”

बता दें कि मदन लाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था. 1 जुलाई 1909 को मदन लाल ढींगरा ने लंदन में ब्रिटिश अधिकारी सर विलियम हट कर्जन वायली की हत्या कर दी थी. कर्जन वायली India के लिए सचिव के Political सहायक थे और गुप्त Police के प्रमुख थे, जो इंडिया हाउस की गतिविधियों पर नजर रखते थे. 23 जुलाई 1909 को ढींगरा का मुकदमा ओल्ड बेली कोर्ट में शुरू हुआ. उन्होंने स्वयं अपनी पैरवी की और ब्रिटिश अदालत की वैधता को स्वीकार नहीं किया. 17 अगस्त 1909 को मदन लाल ढींगरा को लंदन की पेंटनविल जेल में फांसी दे दी गई थी.

ओपी/एएस