
मॉस्को, 8 सितंबर . रूस ने Tuesday को कहा कि India द्वारा रूसी ऊर्जा आयात में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है और दोनों देशों के बीच ऊर्जा व्यापार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में यह जानकारी दी. यह संवाद इस सप्ताह New Delhi में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुआ.
पेस्कोव ने कहा कि सुरक्षा कारणों से वह सटीक आंकड़े साझा नहीं करना चाहते, लेकिन India को होने वाले रूसी ऊर्जा निर्यात में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा, “मैं समझने योग्य कारणों से कोई संख्या नहीं बताना चाहता, लेकिन लगभग हर महीने हम एक नया रिकॉर्ड देख रहे हैं.”
India और रूस के बीच व्यापार में लंबे समय से चर्चा का विषय रहे रुपया भुगतान संतुलन के मुद्दे पर भी पेस्कोव ने सकारात्मक संकेत दिए. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार में जमा हुई रुपए की राशि से जुड़ी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे किया जा रहा है और दोनों देश इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
क्रेमलिन प्रवक्ता ने बताया कि India और रूस दुर्लभ मृदा खनिजों (रेयर अर्थ्स) की खोज और विकास के क्षेत्र में सहयोग को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
इसके अलावा, रूस के अत्याधुनिक सुखोई एसयू-57 स्टेल्थ लड़ाकू विमान की संभावित बिक्री का मुद्दा भी दोनों देशों के बीच चर्चा के एजेंडे में शामिल है.
पेस्कोव ने ब्रिक्स देशों द्वारा राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने के प्रयासों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी “डी-डॉलराइजेशन” अभियान का हिस्सा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया व्यावहारिक कदम है.
उन्होंने कहा, “हम किसी डी-डॉलराइजेशन नीति का दावा नहीं कर रहे हैं. हम केवल वही कर रहे हैं जो हमारे राष्ट्रीय हितों के अधिक अनुकूल है.”
पेस्कोव के अनुसार, कुछ देश अपनी मुद्राओं का उपयोग Political दबाव के साधन के रूप में करते हैं. उन्होंने कहा, “यदि वे हमें अपनी मुद्रा का उपयोग नहीं करने देते, तो हम अपनी मुद्रा का उपयोग करते हैं.”
उन्होंने बताया कि रूस को डॉलर और यूरो के उपयोग पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए. हालांकि रूस अभी भी सभी स्वीकार्य भुगतान प्रणालियों और मुद्राओं के उपयोग के लिए खुला है.
क्रेमलिन ने पुष्टि की कि रूसी President व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को New Delhi में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. सम्मेलन के दौरान सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, वित्त और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
पेस्कोव ने कहा कि President पुतिन Prime Minister Narendra Modi के साथ Friday को द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. इस बैठक में व्यापार और आर्थिक सहयोग प्रमुख विषयों में शामिल रहेंगे.
वर्ष 2026 में India की ब्रिक्स अध्यक्षता “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” विषय पर केंद्रित है. विस्तारित ब्रिक्स समूह में अब ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं.
इसके अलावा बेलारूस, बोलिविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम जैसे साझेदार देशों की भागीदारी से समूह का आर्थिक और भौगोलिक प्रभाव और बढ़ गया है.
India के लिए यह विस्तार निर्यात बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने, आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता लाने, प्रौद्योगिकी सहयोग मजबूत करने और बहुध्रुवीय वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.
–
डीबीपी
Skip to content