
अटलांटा, 1 नवंबर . रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को सीमित करने और उसके वैश्विक प्रभावों को कम करने के लिए India तीन प्रमुख मुद्दों पर दोनों देशों और यूरोप के साथ बातचीत कर रहा है. इनमें नागरिक जहाजों और नाविकों पर हमले रोकना, काला सागर के रास्ते अनाज का निर्यात बहाल करना और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने का रास्ता तलाशना शामिल है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Saturday को इसकी जानकारी दी.
अटलांटा, 1 नवंबर . रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को सीमित करने और उसके वैश्विक प्रभावों को कम करने के लिए India तीन प्रमुख मुद्दों पर दोनों देशों और यूरोप के साथ बातचीत कर रहा है. इनमें नागरिक जहाजों और नाविकों पर हमले रोकना, काला सागर के रास्ते अनाज का निर्यात बहाल करना और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने का रास्ता तलाशना शामिल है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Saturday को इसकी जानकारी दी.
अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारतीय पत्रकारों से बातचीत में जयशंकर ने कहा, “India ने रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के साथ संघर्ष के इन तीन पहलुओं पर चर्चा की है. India की कोशिश है कि ऐसे व्यावहारिक रास्ते निकाले जाएं, जिनसे युद्ध के बीच भी आम नागरिकों, वैश्विक व्यापार और खाद्य एवं ऊर्जा आपूर्ति को नुकसान से बचाया जा सके.”
जयशंकर ने कहा, “हमने रूस के साथ बातचीत की है. यूरोप के साथ भी चर्चा की है और यूक्रेन से भी इन तीन पहलुओं पर बात हुई है. पहला, नागरिक जहाजों और नाविकों पर हमला नहीं होना चाहिए. दूसरा, रूस और यूक्रेन दोनों से अनाज का निर्यात बहाल करने का रास्ता तलाशना है, क्योंकि काला सागर में इसका प्रवाह काफी कम हो गया है. तीसरा मुद्दा ऊर्जा से जुड़ा है.”
उन्होंने माना कि ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने का मुद्दा बाकी दोनों विषयों की तुलना में अधिक जटिल है, क्योंकि अलग-अलग पक्षों के लिए ऊर्जा ढांचे की परिभाषा अलग-अलग हो सकती है.
विदेश मंत्री ने कहा, “ऊर्जा पर हमला नहीं करने का मुद्दा शायद सबसे जटिल है, क्योंकि अलग-अलग पक्ष इसे अलग-अलग तरह से देखते हैं. किसी के लिए ऊर्जा बुनियादी ढांचे का मतलब तेल रिफाइनरी है, तो किसी के लिए बिजली ग्रिड. ईंधन ले जाने वाले जहाजों से जुड़े मुद्दे भी हैं. इसलिए हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी पक्षों को एक साथ लाकर इन विषयों पर बातचीत की जा सके.”
अनाज निर्यात का मुद्दा India के लिए केवल रूस और यूक्रेन के बीच व्यापार तक सीमित नहीं है. इसका सीधा संबंध उन विकासशील देशों से भी है, जो अपनी खाद्य जरूरतों के लिए काला सागर क्षेत्र से होने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं. जयशंकर ने कहा कि अनाज का मुद्दा ग्लोबल साउथ के लिए बड़ी चिंता है, क्योंकि इसके प्रमुख खरीदारों में विकासशील देशों की बड़ी संख्या शामिल है.
India की इस पहल का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि वह दोनों पक्षों के साथ अपने उच्चस्तरीय संपर्क बनाए हुए है. Prime Minister Narendra Modi की रूसी President व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के अलावा विदेश मंत्री ने भी मास्को और कीव का दौरा किया है. इस दौरान रूस और यूक्रेन दोनों के नेतृत्व के साथ संवाद जारी रखा गया है.
जयशंकर ने कहा, “Prime Minister ने दिल्ली में और उससे पहले बिश्केक में President पुतिन के साथ बातचीत की थी. वह खुद पहले मास्को गए थे और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने कीव का दौरा किया और यूक्रेनी पक्ष के साथ संपर्क बनाए रखा है.”
India ने अमेरिका को भी अपनी बातचीत और प्रयासों से अवगत कराया है. जयशंकर के मुताबिक, अमेरिका की अपनी शांति मध्यस्थता पहल है और India उसके साथ समन्वय कर रहा है.
उन्होंने कहा, “हम इस मामले में अमेरिका के साथ भी समन्वय कर रहे हैं, क्योंकि उनकी अपनी शांति मध्यस्थता कर रहे हैं. विदेश मंत्री मार्को रूबियो को मोटे तौर पर पता है कि इस दिशा में क्या बातचीत चल रही है.”
हालांकि, जयशंकर ने बातचीत की मौजूदा स्थिति और संभावित प्रगति के बारे में सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से परहेज किया. उन्होंने कहा, “अभी मैं इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं कर सकता.”
जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में India का व्यापक संदेश भी इसी कूटनीतिक दृष्टिकोण पर केंद्रित रहा. जयशंकर ने कहा, “दुनिया के सामने व्यापक प्रभाव डालने वाले दोनों बड़े संघर्षों का सैन्य समाधान नहीं हो सकता. इसके लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशना जरूरी है और India अपनी ओर से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.”
जी20 बैठक से इतर जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद social media मंच एक्स पर उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संघर्ष, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई.
–
केआर/
Skip to content