
New Delhi, 15 नवंबर . रूस-यूक्रेन संघर्ष समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों में सक्रिय भागीदारी, बांग्लादेश के साथ तनाव के बीच संवाद बनाए रखने की कोशिश और दक्षिण एशिया में स्वास्थ्य एवं रक्षा सहयोग को विस्तार देने के लिहाज से बीता सप्ताह भारतीय कूटनीति के लिए महत्वपूर्ण रहा. India ने इस दौरान पश्चिम एशिया से लेकर अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक अपने रणनीतिक तथा द्विपक्षीय संपर्कों को आगे बढ़ाया.
सप्ताह की शुरुआत रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत से हुई. Prime Minister Narendra Modi ने 9 नवंबर को यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की. इसी दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी बातचीत की.
जेलेंस्की ने अबू धाबी में प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता की तैयारियों से Prime Minister को अवगत कराया. उन्होंने खाद्यान्न आपूर्ति के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के प्रयासों में India की भूमिका की संभावना भी जताई. India ने एक बार फिर संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति से निकालने पर जोर दिया.
बांग्लादेश के साथ संबंधों में भी कूटनीतिक गतिविधियां महत्वपूर्ण रहीं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 13 नवंबर को कहा कि India ढाका के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहता है. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित पांचवें कांसुलर संवाद को आपसी सहमति से तय होने वाली तारीख तक टाल दिया गया. India ने स्पष्ट किया कि व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन सहित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत के रास्ते खुले हैं.
दक्षिण एशिया में सहयोग बढ़ाने की दिशा में India ने श्रीलंका के साथ स्वास्थ्य साझेदारी को भी मजबूत किया. कोलंबो में पहली बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में 2026-2030 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्ययोजना स्वीकार की गई. India ने श्रीलंका को 52.8 लाख डॉलर की अनुदान सहायता के तहत 100 अतिरिक्त एंबुलेंस देने और 50 मेडिकल कियोस्क स्थापित करने में सहयोग की घोषणा की.
वहीं, अफ्रीका में India ने सोमालिया के साथ विदेश मंत्रालयों के बीच परामर्श के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने मोगादिशु यात्रा के दौरान President हसन शेख मोहम्मद से भी मुलाकात की.
इस बीच, विदेश मंत्री जयशंकर ने 14 नवंबर को दिल्ली में आर्मेनिया के Prime Minister निकोल पशिन्यान से मुलाकात कर खाड़ी और यूक्रेन के संघर्षों पर विचार साझा किए. India और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-12’ भी शुरू हुआ.
आगामी सप्ताह Prime Minister Narendra Modi की 16-17 नवंबर की फिलीपींस यात्रा पर नजर रहेगी. वह मनीला में 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क इस यात्रा के प्रमुख विषय होंगे.
कुल मिलाकर, India ने बीते सप्ताह वैश्विक संघर्षों पर संतुलित रुख, पड़ोसी देशों के साथ व्यावहारिक सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी रणनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी रखे.
–
केआर/
Skip to content