
New Delhi, 11 अक्टूबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष को लेकर ‘एनर्जी सीजफायर’ दावा किया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी. वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है.
अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, “अभी से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में ‘एनर्जी सीजफायर’ (ऊर्जा के मामले में युद्ध विराम) लागू हो गया है. दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं. इसे न तोड़ें. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद. President डोनाल्ड जे. ट्रंप”
वहीं, व्हाइट हाउस ने President ट्रंप की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि तत्काल प्रभाव से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में ऊर्जा संबंधी युद्धविराम.
इससे पहले यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमलों पर रोक लगाता है तो यूक्रेन रूसी तेल रिफाइनरियों पर अटैक रोकने को तैयार है.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले यानी Saturday को यूक्रेन द्वारा रूसी रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों को अमेरिका में डीजल के भाव बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया था. यही नहीं, उन्होंने जेलेंस्की से हमले रोकने की अपील भी की थी. अमेरिकी President ने कहा था कि अब समय आ गया है जब यूक्रेन को अपना नेता बदल लेना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि जेलेंस्की ने रूस के साथ समझौते के कई अवसर गंवा दिए हैं.
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि मॉस्को समझौते के लिए तैयार दिख रहा है, लेकिन कीव की ओर से समझौते की इच्छा उतनी स्पष्ट नहीं है.
ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि रूस समझौता करना चाहता है. इस मुद्दे पर कई बार बातचीत आगे-पीछे हुई है, लेकिन रूस समझौते के लिए तैयार है.”
उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, इस मामले का समाधान कई बार हो सकता था, लेकिन किसी वजह से जेलेंस्की समझौता नहीं करना चाहते. ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि फरवरी 2022 में शुरू हुए इस युद्ध को खत्म करने में पुतिन की दिलचस्पी है. उन्होंने कहा, “President पुतिन वास्तव में किसी समाधान और समझौते तक पहुंचना चाहते हैं.”
ट्रंप की यह टिप्पणी Friday को पुतिन के साथ हुई उनकी टेलीफोन बातचीत के बाद आई है. यह ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और यूक्रेन के बीच रूस के डीजल निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील को लेकर मतभेद बढ़ गए हैं.
–
एमएस/डीकेपी
Skip to content