रूस में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से सेना प्रमुख धीरज सेठ ने की मुलाकात, अहम मुद्दों पर की चर्चा

New Delhi, 18 सितंबर India और रूस के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में शीर्ष सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है. रूस के आधिकारिक दौरे पर गए भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रूस के थल सेना मुख्यालय का दौरा किया है. यहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. रूसी सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत का मुख्य फोकस सैन्य सहयोग को और गहरा करने पर रहा. इसके साथ ही सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का विस्तार करने और दोनों सेनाओं की क्षमताओं को मजबूत करने पर वार्ता हुई.

इससे पहले जनरल धीरज सेठ ने मॉस्को में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने शहीद सैनिकों की समाधि पर पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जनरल सेठ का रूस दौरा 16 से 18 सितंबर तक है. Friday को उनकी यात्रा का अंतिम दिन है. इस दौरान वह रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ पेशेवर सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

सेंट पीटर्सबर्ग में मिखाइलोव्स्काया सैन्य तोपखाना अकादमी का दौरा व यहां सैन्य अधिकारी से वार्ता भी उनकी यात्रा का हिस्सा है. India और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य संबंधों में इस तरह के उच्चस्तरीय सैन्य संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा दोनों देशों के बीच निरंतर सैन्य कूटनीति और थल सेना से थल सेना के बीच सहयोग के महत्व को दर्शाता है. सेना प्रमुख की यह रूस यात्रा India और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है.

यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्मी -टू-आर्मी संबंधों को आगे बढ़ाने तथा पेशेवर सैन्य सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई है. यात्रा के दौरान थल सेना प्रमुख रूस की थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव के साथ महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं. दोनों सैन्य अधिकारी आपसी हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे. बातचीत में पेशेवर सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल है.

जनरल धीरज सेठ ने मॉस्को स्थित नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रूसी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात और बातचीत की. इन बैठकों के दौरान मौजूदा सैन्य घटनाक्रमों को लेकर दोनों पक्ष अपने विचार साझा किए. साथ ही India और रूस के बीच रक्षा सहयोग को और व्यापक बनाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई.

जनरल धीरज सेठ अपनी रूस यात्रा की शुरुआत मॉस्को से की. यहां उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रूस यात्रा के दूसरे चरण में जनरल धीरज सेठ सेंट पीटर्सबर्ग गए. गौरतलब है कि India और रूस के बीच रक्षा संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं. दोनों देशों की सेनाओं के बीच नियमित संपर्क, प्रशिक्षण और सैन्य सहयोग इस संबंध का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं. जनरल धीरज सेठ की वर्तमान यात्रा इसी सैन्य कूटनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

जीसीबी/पीएम