
कीव, 21 सितंबर . यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रविवार शाम को रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले शुरू किए. यह हमले रात भर जारी रहे. इन हमलों में आम लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया. खार्कीव में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई.
यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Sunday शाम को जापोरिज्जिया पर रूस ने बेहद भीषण और निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की. इसमें नौ मंजिला रिहायशी इमारतों, एक यूनिवर्सिटी की इमारत, एक शॉपिंग सेंटर और एक बॉयलर हाउस को नुकसान पहुंचा है.”
जेलेंस्की ने बताया कि इन हमलों में अब तक पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है और कुछ लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. खार्कीव क्षेत्र के लोजोवा में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई. मैं उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताता हूं. इस हमले में तीन और लोग घायल हुए हैं. कुल मिलाकर, शाम से लेकर रात भर में रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले किए.
उन्होंने बताया कि रूस तनाव बढ़ाने वाले अपने कदम कम नहीं कर रहा है और लगातार ऐसे संकेत दे रहा है कि वह युद्ध को और बढ़ाने के लिए तैयार है. यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब इस युद्ध की वजह से दुनिया की स्थिरता पहले ही बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है.
यूक्रेनी President ने बताया कि इस युद्ध को खत्म कराने के लिए हमें हमलावर देश पर दबाव बनाए रखना होगा. लंबे समय के बैन ऐसे दबाव हैं जो सच में काम करते हैं, दुनिया भी इसका असर महसूस कर रही है. इसके साथ-साथ कूटनीति के जरिए भी कोशिशें जारी रहनी चाहिए.
जेलेंस्की ने कहा संयुक्त राष्ट्र महासभा में हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि मिल-जुलकर कोशिशों के जरिए शांति कैसे हासिल की जा सकती है. यही सबसे अहम काम है, जिस पर सभी नेताओं को ध्यान देना चाहिए.
वहीं, रूसी समाचार एजेंसी ‘टास’की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) Government के विभाग ने अपनी रोजाना की रिपोर्ट में बताया कि पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सैनिकों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के इलाकों पर 31 हमले किए, जिनमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
रिपोर्ट में बताया गया कि यूक्रेनी सशस्त्र समूहों की ओर से कुल 31 हमले दर्ज किए गए. इनमें दो आम नागरिकों की मौत हुई और चार अन्य घायल हुए. इन हमलों में दो रिहायशी मकानों, ट्रेन के डिब्बों और दूसरे वाहनों, ट्रकों और आम नागरिकों से जुड़े एक बुनियादी ढांचे के ठिकाने को भी नुकसान पहुंचा है.
–
एवाई/पीएम
Skip to content