रूस के क्रास्नोडार में यूक्रेनी ड्रोन का हमला, दो बच्चों की मौत, सात घायल

मॉस्को, 24 अगस्त . रूस के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्रास्नोडार पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य बच्चे घायल हो गए. यह जानकारी Monday को क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने दी.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म पर लिखा, “ड्रोन का मलबा क्रास्नोडार के एक निजी बाल केंद्र पर गिरा. दुख की बात है कि दो बच्चों की जान चली गई. मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

उन्होंने बताया कि सात अन्य बच्चे घायल हुए हैं और उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा रही है. इसके अलावा, दो वयस्क भी शहर के अस्पतालों में भर्ती हैं.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर ने बताया क‍ि रातभर चले इस हमले में रिहायशी मकानों, निर्माणाधीन अपार्टमेंट इमारतों और गोदामों को भी नुकसान पहुंचा.

रूस की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी ओजोन ने बताया कि Sunday रात उसके क्रास्नोडार स्थित लॉजिस्टिक्स सेंटर पर भी हमला हुआ. कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल गोदाम में सामान प्राप्त करने का काम रोक दिया गया है.

इस साल ओजोन के गोदामों पर यह तीसरा हमला था. पहला हमला Saturday को कंपनी के समारा स्थित गोदाम पर हुआ था, जबकि दूसरा Sunday को ओरेनबर्ग की एक सुविधा पर किया गया.

इससे पहले, यूक्रेनी ड्रोन हमले मुख्य रूप से रूस की एक अन्य बड़ी ऑनलाइन मार्केटप्लेस कंपनी ‘वाइल्डबेरीज’ की सुविधाओं को निशाना बनाते रहे थे.

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने Sunday को कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने 12 घंटे के भीतर देश के विभिन्न क्षेत्रों में 269 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया.

मंत्रालय ने बयान में कहा, “मॉस्को समयानुसार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच वायु रक्षा प्रणालियों ने 269 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोन को नष्ट कर दिया.”

एक दिन पहले, रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि पिछले 40 दिनों में यूक्रेनी सशस्त्र बल लगातार मिसाइलों और ड्रोन की मदद से रूस के नागरिक और लॉजिस्टिक ढांचे पर हमले कर रहे हैं. पुतिन ने इसे रूस को रणनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश बताते हुए यूक्रेन और उसके पश्चिमी समर्थकों की ‘एक और बड़ी बाजी’ करार दिया.

पुतिन ने कहा कि रूसी सेना सभी मोर्चों पर अपना अभियान जारी रखे हुए है और सैन्य दबाव भी बढ़ा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेगा.

एवाई/पीएम