
New Delhi, 25 अक्टूबर . India 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करने जा रहा है. भारतीय संसद नई दिल्ली के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में Monday और Tuesday फोरम की अध्यक्षता करेगी. रूसी संघ की संसद (स्टेट ड्यूमा) के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भाग लेने के लिए New Delhi पहुंच गए हैं.
India की अध्यक्षता में 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस मंच में ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों के संसदीय नेता शामिल होंगे. यहां लोगों के हितों पर आधारित विकास और संसदीय सहयोग को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
इस सप्ताह की शुरुआत में Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने घोषणा की थी कि 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच 26 और 27 अक्टूबर को संविधान सदन में आयोजित किया जाएगा.
संसद भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओम बिड़ला ने कहा कि यह मंच India की संसदीय कूटनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. इसमें ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों की संसदों के अध्यक्ष, संसदीय नेता, Union Minister, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, सांसद और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे.
Lok Sabha अध्यक्ष ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
उन्होंने कहा कि मंच के दौरान आने वाले प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं और संसदीय मैत्री समूहों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें भी होंगी. इसके अलावा, 25 अक्टूबर को विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सचिवों की बैठक होगी, जिसमें 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के संयुक्त बयान को अंतिम रूप दिया जाएगा.
ओम बिरला ने कहा, “अब तक 18 देशों से सुझाव प्राप्त हो चुके हैं और उन्हीं के आधार पर चर्चा की जाएगी. India ने एक नई पहल शुरू करते हुए 64 देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह बनाए हैं. इस तरह का व्यापक प्रयास पहली बार किया गया है. हम उन देशों में भी इन समूहों का विस्तार कर रहे हैं, जहां पहले से India और संबंधित देशों के बीच संसदीय मैत्री मंच मौजूद हैं.”
कार्यक्रम के मुख्य विषय पर बात करते हुए बिड़ला ने कहा कि मंच का केंद्रीय विषय ‘जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को मजबूत बनाना’ होगा. इस विषय के तहत इस बात पर चर्चा की जाएगी कि संसदें आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और विकास को अधिक प्रभावी बनाने में कैसे बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.
–
एवाई/एएस
Skip to content