रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का नया दौर अबू धाबी में शुरू

अबू धाबी, 10 नवंबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में Tuesday को रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का नया दौर शुरू हुआ. फरवरी के बाद यह पहली बार है, जब तीनों देशों के प्रतिनिधि एक साथ बातचीत की मेज पर बैठे हैं.

रूस के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई President के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की कर रहे हैं. उनके साथ उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव और मिखाइल गालुजिन, सैन्य खुफिया प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव समेत कई अधिकारी शामिल हैं. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में विशेष दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर शामिल हैं.

यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स-यूक्रेन के अनुसार, President के संचार सलाहकार दमित्रो लितविन ने Monday को बताया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव, यूक्रेन की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख और President कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुदानोव समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं.

जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के मुताबिक, उमेरोव ने कहा कि इस दौर की वार्ता का उद्देश्य स्थायी शांति हासिल करना है. वहीं, मेडिंस्की ने कहा कि युद्ध खत्म करना रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के लोगों के हित में है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, त्रिपक्षीय वार्ता से पहले यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने यूरोप, नाटो, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की. उधर, रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि रूस का यूरोपीय देशों पर हमला करने का कोई इरादा, योजना या कारण नहीं है.

‘ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप’ (ओएससीई) के तहत आयोजित ‘यूरोप का सैन्यीकरण: आगे क्या?’ विषय पर एक गोलमेज चर्चा में रयाबकोव ने कहा कि पश्चिमी देश यूरोप में संभावित सैन्य टकराव की बात ऐसे कर रहे हैं, मानो वह लगभग तय और अपरिहार्य हो.

रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, रयाबकोव ने कहा कि रूस किसी के लिए खतरा नहीं है और निकट, मध्यम या लंबी अवधि में किसी भी देश पर हमला करने की उसकी कोई योजना नहीं है. हालांकि, यदि रूस के खिलाफ कोई आक्रामक कार्रवाई होती है तो मॉस्को जवाब देने के लिए मजबूर होगा.

उन्होंने कहा कि कुछ यूरोपीय Governmentों की रूस-यूक्रेन संघर्ष खत्म करने में वास्तव में कोई रुचि नहीं है. सभी पक्षों के वैध हितों को ध्यान में रखते हुए इस संघर्ष का समाधान पहले भी निकाला जा सकता था, लेकिन पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को समझौते की राह छोड़कर युद्ध का रास्ता चुनने के लिए प्रेरित किया.

रूस और यूरोप के भविष्य के संबंधों पर रयाबकोव ने कहा कि मॉस्को का मानना है कि देर-सबेर यूरोपीय देश समानता, साझा सुरक्षा, व्यावहारिकता और एक-दूसरे के हितों का सम्मान करने के आधार पर रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार होंगे.

–

एवाई/एबीएम