
पुरी, 7 अक्टूबर . रूस के President व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन के अवसर पर Wednesday को पुरी के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने उन्हें अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. मानस कुमार साहू ने एक खास सैंड एनिमेशन बनाया है, जिसमें President पुतिन की तस्वीर, उनके बचपन की झलक और रूस की मशहूर इमारतों को दर्शाया गया है.
भारतीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू द्वारा बनाई गई इस कलाकृति में President व्लादिमीर पुतिन की एक डिटेल्ड तस्वीर के साथ “हैप्पी बर्थडे प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन” का संदेश लिखा गया है. रेत से बनाई गई पुतिन की तस्वीर और रूस की ऐतिहासिक इमारतों ने इस कलाकृति को और भी खास बना दिया है.
अपनी इस कलाकृति को लेकर सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने कहा, “President व्लादिमीर पुतिन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मैंने आज पुरी में एक सैंड एनिमेशन बनाया है. इस एनिमेशन में हमने व्लादिमीर पुतिन की बचपन की तस्वीर के साथ-साथ उनकी मौजूदा तस्वीर और रूस की कई मशहूर इमारतों को दिखाया है.”
उन्होंने आगे कहा, “चूंकि India और रूस के बीच बहुत ही अच्छे संबंध हैं, इसलिए हमने President को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए इस सैंड आर्ट एनिमेशन का इस्तेमाल किया है. इस सैंड एनिमेशन को पूरा करने में हमें लगभग दो घंटे लगे.”
बता दें कि मानस कुमार साहू Odisha के पुरी के एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट और सैंड एनिमेटर हैं. वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, त्योहारों, खेल और ऐतिहासिक घटनाओं पर अपनी कला के जरिए संदेश देते हैं. उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक जीत, Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है. व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर बनाया गया यह सैंड आर्ट भी उसी का हिस्सा है.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content