रूसी नौसेना के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिणी नौसेना कमान और भारतीय नौसेना अकादमी का दौरा क‍िया

New Delhi, 3 अक्टूबर . India और रूस के बीच नौसैनिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में रूसी नौसेना के छह सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने केरल में दक्षिणी नौसेना कमान और भारतीय नौसेना अकादमी का दौरा किया. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कैप्टन फर्स्ट रैंक सर्गेई वी. सैतोव ने किया.

भारतीय नौसेना ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक अपनी यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के ट्रेनिंग सिस्टम, बुनियादी ढांचे और अलग-अलग फैसिलिटी के बारे में जानकारी ली.

भारतीय नौसेना ने ‘एक्स’ पोस्‍ट पर लिखा, “बातचीत के दौरान समुद्री सहयोग को और बढ़ाने, दोनों नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करने की क्षमता बेहतर करने और संस्थागत तथा प्रोफेशनल रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. यह India और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही नौसैनिक साझेदारी को दिखाता है.”

रूसी नौसेना के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब India और रूस अपने पुराने रक्षा और रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच बैठक हुई थी. रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों ने अपनी ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त’ रणनीतिक साझेदारी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

बैठक के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर कहा, “दोनों पक्षों ने रूस-India की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र, जी20 तथा ब्रिक्स में करीबी तालमेल बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने कई मौजूदा मुद्दों पर विचार साझा किए. इसके साथ ही दोनों देशों के आपसी संबंधों और ब्रिक्स में सहयोग की भी समीक्षा की गई.

पिछले महीने भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की थी. इस दौरान उन्होंने रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और कई अहम सैन्य संस्थानों का दौरा किया. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने में मदद मिली. आठ साल में किसी भारतीय सेना प्रमुख की यह पहली रूस यात्रा थी.

भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ पब्लिक इंफॉर्मेशन (एडीजीपीआई) के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ ने रूस के उप रक्षा मंत्री जनरल यूनुस-बेक येवकुरोव और रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रे मोर्दविचेव से मुलाकात की.

इन बैठकों में दोनों देशों की सेनाओं की क्षमताओं को मिलकर बढ़ाने, ट्रेनिंग एक्सचेंज, ऑपरेशनल अनुभव साझा करने और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई.

–

एवाई/एएस