
Mumbai , 12 नवंबर . गायक और संगीतकार रूपकुमार राठौड़ ने केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कलात्मक परंपराओं और आध्यात्मिक आकर्षण की प्रशंसा की.
इंस्टाग्राम पर गायक ने इस खूबसूरत राज्य की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां साझा की. उन्होंने इसे एक ऐसी जगह बताया, जहां कला का केवल प्रदर्शन ही नहीं किया जाता, बल्कि उसकी पूजा की जाती है. यहां की परंपराओं में सदियों का इतिहास झलकता है.
रूपकुमार ने केरल में अपने अनुभव के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा.
उन्होंने वहां के लोगों के स्नेह, शालीनता और सांस्कृतिक समृद्धि को देखने के लिए आभार व्यक्त किया. अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि इस खूबसूरत धरती में कुछ बहुत ही आध्यात्मिक है, यहां कला का केवल प्रदर्शन ही नहीं होता, बल्कि उसकी पूजा की जाती है और हर परंपरा में सदियों की आत्मा बसी है.
उन्होंने कहा कि कुछ यात्राएं हमें खूबसूरत जगहों पर ले जाती हैं, तो कुछ हमें India की खूबसूरत आत्मा के और करीब ले आती हैं. मैं ‘गॉड्स ओन कंट्री’ के स्नेह, शालीनता और सदियों पुरानी परंपराओं को अनुभव करके खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.
रूपकुमार राठौड़ ने केरल यात्रा की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे कथकली कलाकारों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर राज्य में उनके सांस्कृतिक अनुभव की एक झलक देती है और केरल की पारंपरिक प्रदर्शन कलाओं और समृद्ध कलात्मक विरासत के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है.
पिछले महीने, गायक और संगीतकार रूपकुमार राठौड़ ने पवित्र शहर बनारस की यात्रा की और social media पर अपने आध्यात्मिक अनुभव की कुछ झलकियां साझा कीं. अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे इस प्राचीन शहर ने उन्हें कुछ ऐसा दिया, जो उन तस्वीरों से कहीं अधिक अर्थपूर्ण था, जिन्हें खींचने की उन्होंने शुरुआत में उम्मीद की थी.
उन्होंने बताया कि शहर की निरंतर हलचल के बीच उन्हें शांति और ठहराव का अनुभव हुआ. उन्होंने काशी के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला और वहां की सुबह को आत्मा के पुनर्जन्म का प्रतीक बताया.
गायक ने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें साझा की, जिनमें से एक में वे अपना कैमरा पकड़े हुए बनारस की सुंदरता और उसके सार को कैद करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका पोस्ट शहर के आध्यात्मिक माहौल और सदाबहार आकर्षण के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content