रीवा में बाढ़ के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दीर्घकालिक योजना पर किया मंथन

रीवा 26 अगस्त ( ) Madhya Pradesh के रीवा में पिछले दिनों हुई बारिश ने न केवल जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, बल्कि कई बस्तियों में नुकसान भी हुआ है. अब बाढ़ नियंत्रण के लिए यहां दीर्घकालिक योजना पर मंथन शुरू हो गया है . दरअसल पिछले दिनों हुई तेज बारिश ने रीवा के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था, हालात इतने बिगड़े थे कि Chief Minister मोहन यादव मौके का जायजा लेने रीवा पहुंचे और अधिकारियों की बैठक कर निर्देश भी जारी किए थे.

इसी क्रम में उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में रीवा शहर में बाढ़ की समस्या को दूर करने के लिए किए जा रहे हैं उपायों की समीक्षा की. उपChief Minister ने कहा कि राजस्व अमला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे करके मकान, घरेलू सामग्री तथा अन्य नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर पीड़ितों को राहत राशि का वितरण कराए. सर्वे का कार्य संवेदनशीलता से करें.

उपChief Minister ने कहा कि रीवा शहर को जल भराव और बाढ़ की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए दीर्घकालीन प्रयास करने की आवश्यकता है, इसके लिए बीहर नदी को चौड़ा करने तथा सभी नालों को चौड़ा करने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनाएं. शहर के बाहरी क्षेत्र से नदी की ओर आने वाले पानी को भी शहर के बाहर से ही नदी में मिलाने के लिए जल संरचना बनाएं. सभी नालों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करें तथा उनके किनारे के अतिक्रमण हटाए.

कच्चे नालों को पक्का बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करें. बैठक में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि रीवा शहर और जिले भर में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो का सर्वे शुरू कर दिया गया है. ग्राम भटलों में 600 घरों तथा रीवा शहर के निपानिया मोहल्ले में प्रभावित घरों का सर्वे हो गया है. सर्वे का कार्य तीन दिनों में पूरा करके राजस्व परिपत्र के प्रावधान कें अनुरूप राहत राशि का वितरण किया जाएगा.

एसएनपी/पीएम