
Bhopal , 11 नवंबर . Madhya Pradesh के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा किसानों पर विवादित टिप्पणी करके मुश्किल में फंस गए और जब उनकी चौतरफा आलोचना हुई तो उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है . दरअसल सांसद मिश्रा ने किसानों को लेकर एक बयान दिया था जिसका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कहते दिख रहे है कि किसान तीन महीने ही मेहनत करता है और नौ महीने ताश खेलता है, गुटखा खाता है, बोतल से पीता है, चोंगी पीता है और जय भोले करता है.
सांसद जनार्दन मिश्रा के इस बयान की खूब आलोचना हुई और उनके इस बयान से पार्टी भी नाराज है, परिणाम स्वरुप Wednesday को संसद मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है. सांसद जनार्दन मिश्रा की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वह गोवर्धन पूजा के मौके पर गौशाला में कार्यक्रम में थे, जहां किसानों की समस्याओं पर बात कर रहा था . इस दौरान मुझ से कुछ ऐसे शब्द निकल गए जिससे किसानों को आघात लगा जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था.
उन्होंने आगे कहा है कि मैं भी किसान परिवार से आता हूं और किसानों की समस्याओं से परिचित भी हूं किसानों को बेहतर सुविधाएं मिले यह मेरे प्रयास रहे हैं साथ ही गांव की मजबूती के लिए प्रयासरत रहता हूं . मेरे बयान को तोड़ मरोड़ का पेश किया गया है, किसानों को आघात पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा और आगे भी उनके साथ खड़ा हूं.
रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर किसानों में खुलकर अपनी राय जाहिर की थी और कहा था कि किसान सिर्फ तीन महीने काम नहीं करता बल्कि साल के 365 दिन परेशान रहता है. किसानों का कहना था कि खाद बीज उसे समय पर नहीं मिलता और जब उपज आ जाती है तो उसका दाम नहीं मिलता. सांसद के बयान के बाद पार्टी भी अपने आपको असहज महसूस कर रही थी और उसी के चलते सांसद को एक वीडियो जारी कर माफी मांगना पड़ी है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content