रिश्ता छिपाने के लिए 40 मिलियन डॉलर का ऑफर, एलन मस्क पर पूर्व पार्टनर का सनसनीखेज आरोप

वॉशिंगटन, 10 अक्टूबर . अरबपति कारोबारी एलन मस्क के एक बच्चे की मां एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्हें मस्क के साथ अपने रिश्ते को गुप्त रखने के बदले करीब 4 करोड़ डॉलर (लगभग 40 मिलियन डॉलर) की वित्तीय पेशकश की गई थी. हालांकि, मस्क ने सार्वजनिक तौर पर इस आरोप को खारिज कर दिया है.

Friday को द न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक इंटरव्यू में पूर्व कंजर्वेटिव social media इन्फ्लुएंसर सेंट क्लेयर ने कहा कि उन्होंने प्रस्तावित नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था क्योंकि इसके तहत उन्हें मस्क और उनके रिश्ते के बारे में बात करने से हमेशा की रोक द‍िया जाता. सेंट क्लेयर के मुताबिक, इस प्रस्ताव में 1.5 करोड़ डॉलर की एकमुश्त रकम और 21 साल तक हर महीने एक लाख डॉलर देने की बात शामिल थी. कुल मिलाकर यह राशि 4.02 करोड़ डॉलर तक पहुंचती है.

इससे पहले भी इस कथित समझौते को लेकर आई रिपोर्टों के बाद मस्क ने आरोपों को खारिज किया था. अखबार के अनुसार, मस्क ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “उन्हें कभी ऐसी कोई पेशकश नहीं की गई. उनका झूठे दावे करने का पुराना इतिहास रहा है.”

सेंट क्लेयर ने 2024 में एक बच्चे को जन्म दिया था. सेंट क्लेयर ने दावा किया कि बच्चे के जन्म के करीब दो महीने बाद मस्क के वित्तीय प्रबंधक जेरेड बर्चल ने उन्हें यह गोपनीयता समझौता भेजा था. उनका आरोप है कि यह दस्तावेज एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप सिग्नल के जरिए भेजा गया था और इसकी शर्तों के तहत वह अपने परिवार के सदस्यों से भी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं कर सकती थीं. सेंट क्लेयर का कहना है कि ये प्रतिबंध उनके उत्तराधिकारियों (वारिसों) तक पर लागू होते. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह समझौता इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि इसकी शर्तें, खासकर उनके बच्चों से जुड़ी बातें, उन्हें स्वीकार्य नहीं थीं.

अखबार के अनुसार, मस्क ने इंटरव्यू से जुड़े सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की. सेंट क्लेयर की कहानी उस समय सामने आई है जब वह ऑस्कर विजेता फिल्मकार एलेक्स गिबनी की लगभग चार घंटे लंबी डॉक्यूमेंट्री ‘मस्क’ में दिखाई दे रही हैं. यह डॉक्यूमेंट्री मस्क की निजी जिंदगी, कारोबारी हितों और सार्वजनिक प्रभाव की पड़ताल करती है.

पूर्व इन्फ्लुएंसर ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में हिस्सा लेने का एक कारण धन और शक्ति के प्रभाव को लेकर उनकी बढ़ती चिंता भी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सोच परेशान करने लगी थी कि सिर्फ आर्थिक सफलता के आधार पर लोगों को शक्तिशाली व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेना चाहिए.

सेंट क्लेयर ने बताया कि 2023 में उनकी मुलाकात मस्क से तब हुई थी, जब मस्क ने ट्विटर (अब एक्स) पर उनसे संपर्क किया. उस समय वह अपने कंजर्वेटिव Political विचारों की वजह से social media पर लोकप्रिय थीं.

उस दौरान वह कंजर्वेटिव व्यंग्य प्रकाशन ‘द बैबिलॉन बी’ के लिए काम कर रही थीं और अपने पिछले रिश्ते से हुए एक बच्चे की परवरिश कर रही थीं. उनके मुताबिक, दोनों के बीच नियमित बातचीत शुरू हुई और बाद में यह एक निजी रिश्ते में बदल गई.

सेंट क्लेयर का दावा है कि जनवरी 2024 में सेंट बार्ट्स की यात्रा के दौरान मस्क ने उनके साथ बच्चे को लेकर चर्चा की थी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह इस रिश्ते को सकारात्मक मानती थीं लेकिन बाद में उनकी चिंताएं बढ़ने लगीं. खासकर तब, जब उन्हें गायिका ग्राइम्स और मस्क के बीच चल रहे बच्चों की कस्टडी विवाद के बारे में अधिक जानकारी मिली. मस्क और ग्राइम्स के तीन बच्चे हैं.

सेंट क्लेयर ने कहा कि समय के साथ वह President डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े Political आंदोलन से भी निराश होने लगीं, जिसका वह पहले समर्थन करती थीं. इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में उन्होंने नस्ल, लिंग और ट्रांसजेंडर लोगों से जुड़े कुछ ऐसे Political विचारों और बयानों का समर्थन किया था, जिन पर अब उन्हें पछतावा है. उन्होंने कहा कि उनके विचारों में बदलाव धीरे-धीरे आया और यह केवल मस्क के साथ उनके व्यक्तिगत विवाद की वजह से नहीं था.

दूसरी ओर, मस्क ने एलेक्स गिबनी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि इसमें अधिकतर ऐसे लोगों की बातें शामिल की गई हैं जो उनसे नाराज हैं या उन्हें व्यक्तिगत रूप से अच्छी तरह नहीं जानते.

सेंट क्लेयर के वित्तीय समझौते संबंधी आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं. इंटरव्यू में भी यह साबित नहीं हुआ है कि सेंट क्लेयर की ओर से बताई गई शर्तों को मस्क ने व्यक्तिगत रूप से मंजूरी दी थी.

एलन मस्क इस समय टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं और social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के मालिक भी हैं. उनके कारोबारी हित इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल संचार जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिसके चलते अमेरिकी तकनीकी और सार्वजनिक जीवन में उनका बड़ा प्रभाव माना जाता है.

–

एवाई/पीएम