
New Delhi, 25 नवंबर . India ने रियाद फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट टावर पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. Wednesday को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताते हुए दो भारतीयों के घायल होने की पुष्टि की.
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम 24 नवंबर को रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित टावर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. साथ ही, हम सऊदी अरब साम्राज्य में नागरिकों, आर्थिक ढाँचे और ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार हमलों की भी निंदा करते हैं.”
रियाद फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट हमले में दो भारतीयों के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा, “रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.”
India ने इन हमलों को सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है. एमईए के अनुसार, ये क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता को कमजोर करने वाले हमले हैं. India ने मांग की कि इस तरह के हमलों को तुरंत रोका जाए.
इसमें आगे कहा गया, “हम सऊदी अरब साम्राज्य की जनता और Government के साथ अपनी एकजुटता दोहराते हैं. साथ ही, हम साम्राज्य की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और वहाँ के नागरिकों तथा निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हैं. हम पूरी उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी.”
इससे पहले, रियाद स्थित दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि रियाद पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं. दूतावास इससे संबंधित जानकारी जुटा रहा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद पहुँचाने की कोशिश कर रहा है.
हूती ने Tuesday को रियाद के फाइनेंशियल सेंटर टावर पर हमला किया था.
सऊदी सिविल डिफेंस ने बाद में बताया कि घायलों में India के अलावा सऊदी अरब, नेपाल और मिस्र के नागरिक भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, “रियाद शहर में फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर पर हूती ने हमला किया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए. घायलों में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय नागरिक, तीन नेपाली नागरिक और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं.”
–
केआर/
Skip to content