रियाद एयरपोर्ट पर हमला: घायल भारतीयों को हाल जानने अस्‍पताल पहुंचे दूतावास के अध‍िकारी, मदद का द‍िया आश्‍वासन

रियाद, 12 अक्टूबर . रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद अस्‍पताल में भर्ती घायल भारतीयों का हाल जानने के ल‍िए सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अस्पतालों का दौरा किया. दूतावास ने बताया कि इस हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. वहीं, तीन भारतीय अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. दो अन्य का इलाज सामान्य वार्ड में चल रहा है, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

दूतावास ने घायलों को इलाज मुहैया कराने के लिए सऊदी अधिकारियों का धन्यवाद किया और परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी.

Monday को सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा, “रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद हमारे अधिकारियों ने उन सभी अस्पतालों का दौरा किया है, जहां हमले में घायल भारतीय नागरिक भर्ती हैं. जैसा कि पहले बताया गया था, एक भारतीय नागरिक का आज दुखद निधन हो गया. तीन लोग आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. दो अन्य सामान्य वार्ड में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.”

दूतावास ने कहा, “घायल भारतीय नागरिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम सऊदी अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं. हम उनके परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि दूतावास हर संभव मदद करेगा.”

Sunday को दूतावास ने पुष्टि की थी कि रियाद एयरपोर्ट हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा था, “रियाद हमले में घायल एक भारतीय नागरिक का आज दुर्भाग्यवश निधन हो गया. हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द India लाने के लिए हर संभव सहायता देंगे.”

मृतक की पहचान हैदराबाद निवासी मोहम्मद यूसुफ अली के रूप में हुई है. हमले में उनके दो बेटे और उनकी एक बुआ भी घायल हुए हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय दूतावास परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगा.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से मैं बेहद दुखी हूं. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. भारतीय दूतावास हर संभव सहायता देगा.”

सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन के अनुसार, 10 अक्टूबर की दोपहर राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 309 लोग घायल हुए. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब यमन के हूती समूह और सऊदी अरब के बीच प्रमुख हवाई अड्डों को लेकर हमले और जवाबी हमले जारी हैं.

India ने Sunday को इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि नागरिकों तथा नागरिक ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है. India ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा और सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील भी की.

–

एवाई/पीएम