
New Delhi, 3 अक्टूबर . India Government की ‘रिफॉर्म उत्सव’ पहल के तहत एनसीआरटीसी ने छात्रों और social media इन्फ्लुएंसर्स को नमो India क्षेत्रीय रेल प्रणाली से परिचित कराने के लिए सराय काले खां नमो India स्टेशन पर फैमिलराइजेशन आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र और social media इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए.
प्रतिभागियों को नमो India के संचालन, आधुनिक तकनीक, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई. कार्यक्रम का आयोजन देश में शासन के 12 वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनकारी बदलावों के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी समारोहों के तहत किया गया. ‘रिफॉर्म उत्सव’ पहल का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण, संस्थागत सुधार और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयासों के बारे में लोगों को जानकारी देना है.
कार्यक्रम के दौरान एनसीआरटीसी की टीम ने प्रतिभागियों को नमो India प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं और इसके संचालन की जानकारी दी. प्रतिभागियों ने सराय काले खां स्टेशन पर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का अनुभव भी किया. यहां ट्रैवलेटर से युक्त फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भारतीय रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और मेट्रो स्टेशन को आपस में जोड़ता है. इससे यात्रियों को अलग-अलग परिवहन माध्यमों के बीच आवाजाही में सुविधा मिलती है.
इंटरैक्टिव चर्चा और गाइडेड टूर के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि नमो India में सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किस प्रकार की तकनीक और परिचालन प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान महिला कर्मचारियों की भूमिका पर भी विशेष जानकारी दी गई. एनसीआरटीसी के अनुसार, महिलाएं ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. प्रतिभागियों ने महिलाओं के लिए समर्पित कोच और यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए अन्य प्रबंधों के बारे में भी जानकारी हासिल की.
प्रतिभागियों ने नमो India नेटवर्क को लेकर कई सवाल किए. उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, यात्रियों की आवाजाही पर इसके प्रभाव और भविष्य में प्रस्तावित नमो India कॉरिडोर से जुड़े विषयों पर जानकारी मांगी. एनसीआरटीसी की टीम ने सवालों का जवाब देते हुए एनसीआर में आधुनिक, कुशल और एकीकृत क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क विकसित करने की परिकल्पना के बारे में बताया. आउटरीच कार्यक्रम के तहत छात्रों और अन्य प्रतिभागियों ने सराय काले खां स्टेशन स्थित स्टेशन कंट्रोल रूम (एससीआर) का भी दौरा किया. यहां उन्हें स्टेशन संचालन, यात्रियों की आवाजाही और नमो India ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी दैनिक गतिविधियों के प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक प्रणालियों की जानकारी दी गई.
सुरक्षा अधिकारियों और स्टेशन प्रभारी ने प्रतिभागियों को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्हें एआई-इनेबल्ड लगेज स्कैनर और डुअल-व्यू एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया. इन तकनीकों के जरिए यात्रियों के सामान की प्रभावी सुरक्षा जांच की जाती है. कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई. प्रत्येक नमो India ट्रेन में महिलाओं के लिए एक समर्पित कोच की व्यवस्था है.
इसके अलावा, अन्य कोचों में भी महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए सीटें आरक्षित हैं. स्टेशन और ट्रेनों की cctv कैमरों से निगरानी की जाती है. बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा निगरानी और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को भी यात्री सुरक्षा और सुविधा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया. प्रतिभागियों को स्टेशन परिसर में उपलब्ध ट्रैवलेटर, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई.
इसके बाद उन्हें नमो India ट्रेन में यात्रा करने का अवसर मिला. यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने ट्रेन की यात्री सुविधाओं और परिचालन विशेषताओं को करीब से समझा. एनसीआरटीसी के अनुसार, इस तरह के आउटरीच कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों, social media इन्फ्लुएंसर्स और अन्य हितधारकों को आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन ढांचे में इस्तेमाल होने वाली तकनीक, परिचालन प्रणालियों और यात्री-केंद्रित सुविधाओं की प्रत्यक्ष जानकारी देना है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content