रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भारत ग्लोबल हब बन रहा है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

New Delhi, 3 नवंबर . Union Minister प्रह्लाद जोशी ने India रिन्यूएबल एनर्जी (बीआरई) समिट एंड एक्सपो 2026 के दौरान देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि India में रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन एनर्जी का विस्तार तेजी से हो रहा है. Prime Minister Narendra Modi की नीतियों, प्रोत्साहन और नेतृत्व के कारण इस क्षेत्र में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. कारोबार और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों का भी विकास हो रहा है. जोशी ने विश्वास जताया कि India आने वाले समय में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में उभरेगा.

Union Minister ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं. सबसे पहले यह स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत है. दूसरा, यह अपेक्षाकृत सस्ती भी है. इसके अलावा Prime Minister की ओर से इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियों और दिए गए प्रोत्साहन ने लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने कहा कि जब लोगों की रुचि बढ़ती है तो इस क्षेत्र में कारोबार और मैन्युफैक्चरिंग का भी विस्तार होता है. जोशी ने समिट और एक्सपो में लोगों की भागीदारी का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले रिन्यूएबल एनर्जी या सोलर एनर्जी से जुड़ी इतनी बड़ी प्रदर्शनी की कल्पना करना भी मुश्किल था. उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए तीन-तीन और चार-चार बड़े हॉल इस्तेमाल किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शकों और प्रतिभागियों की मांग इतनी अधिक है कि सभी को जगह उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है.

Union Minister ने कहा कि एक्सपो में जगह की मांग और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र को लेकर रुचि लगातार बढ़ रही है. उन्होंने इसे India में इस सेक्टर के विकास और कारोबार के विस्तार का प्रमाण बताया. India नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता के मामले में 310 गीगावाट का आंकड़ा पार कर चुका है. अब देश को अतिरिक्त 190 गीगावाट क्षमता हासिल करनी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि India इस लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेगा.

उन्होंने Prime Minister मोदी की ओर से दिए गए नए लक्ष्यों और मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया. जोशी ने कहा कि जब देश पहले निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के करीब पहुंचा तो Prime Minister ने इससे भी आगे बढ़कर काम करने का लक्ष्य दिया. Prime Minister मोदी की सोच और कल्पनाशक्ति के साथ-साथ उनके नेतृत्व और आर्थिक सहयोग से देश में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

Union Minister ने आगे कहा कि स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग, नीतिगत समर्थन, कारोबार के विस्तार और विनिर्माण गतिविधियों के कारण India इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति बना रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में देश रिन्यूएबल एनर्जी का वैश्विक केंद्र बनेगा.

–

/