
Bhopal , 19 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘रिजीम चेंज’ की मांग करने वालों की दाल नहीं गलने वाली है. देश के करोड़ों लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है.
देश में विपक्षी दलों सहित अन्य लोगों द्वारा चलाई जा रही मुहिम पर तंज कसते हुए Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रिजीम चेंज गैंग की दाल इसलिए नहीं गल रही क्योंकि देश के युवाओं, किसानों, बहन-बेटियों और माताओं को अपने सक्षम नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.
उन्होंने कहा कि देश की जनता को भरोसा है उस नेतृत्व पर, जिसने दुनिया के सामने India का मस्तक ऊँचा किया है. जिसने देश को आत्मविश्वास से चलना सिखाया है और जो हर चुनौती के सामने सीना तानकर खड़ा है. बदलते India का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि आज का India न झूठे नैरेटिव से बहकता है, न षड्यंत्रों से डरता है और न ही देश को कमजोर करने वाली सोच के सामने झुकता है.आज Government के लिए देश का सम्मान और 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य सर्वोपरि है.
विपक्ष को चेतावनी भरे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि याद रखिए, जनता का विश्वास किसी नैरेटिव का मोहताज नहीं होता. वह काम, संकल्प और नेतृत्व की ईमानदारी से बनता है.यही नए India की ताकत है, यही जनता का विश्वास है और यही वह दीवार है, जिससे टकराकर रिजीम चेंज गैंग के सपने बार-बार बिखर जाते हैं.
इससे पहले शिवराज चौहान ने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रिजीम चेंज गैंग रोज सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है, झूठ फैलाता है और नैरेटिव गढ़ता है. लेकिन जनता के जनादेश के सामने इनके सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े छात्र संघ और नगरीय निकाय चुनाव मे मिली सफलता का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, Odisha के 13 विश्वविद्यालयों में एबीवीवी की जीत, Gujarat निकाय चुनाव और असम, बंगाल व पुडुचेरी उपचुनाव के नतीजे बहुत कुछ बयां करते हैं.गाँव हो या शहर, युवा हों या आम नागरिक, जनता का मूड कुछ और है, और रिजीम चेंज गैंग की स्क्रिप्ट कुछ और.अब हर हार के बाद बस एक ही सवाल कि भैया, India में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही? रिजीम चेंज गैंग आत्ममंथन करे.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content