
New Delhi, 15 नवंबर . भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को Samajwadi Party की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ Prime Minister Narendra Modi को शादी का न्योता दिया है.
रिंकू सिंह ने मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. परिवार ने पीएम को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान पीएम ने रिंकू सिंह की मां का हालचाल पूछने के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली.
रिंकू सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “अपने परिवार के साथ माननीय Prime Minister Narendra Modi से मिलकर, उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनका आशीर्वाद पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पल है.”
भारतीय क्रिकेटर की शादी की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. मेहमानों को निमंत्रण भेजने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. विवाह समारोह से पहले रिंकू और उनका परिवार कई प्रमुख हस्तियों तक पहुंच रहा है. पीएम मोदी से पहले रिंकू परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ को शादी का न्योता देने पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के रहने वाले रिंकू सिंह ने 8 जून 2025 को प्रिया सरोज से रचाई की थी, जिसके बाद क्रिकेट की व्यस्तताओं के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ती रही. आखिरकार, डेढ़ साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
प्रिया मछलीशहर (उत्तर प्रदेश) से Samajwadi Party की सांसद हैं. रिंकू और प्रिया की शादी में देश के शीर्ष Political नेतृत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को भी शादी का न्योता भेजा गया है.
–
आरएसजी
Skip to content