
New Delhi, 4 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर Wednesday को जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ बयान देना आता है. उनमें संसद में किसी मुद्दे पर बहस करने की हिम्मत नहीं है. वे कायर और षड्यंत्रकारी हैं.
New Delhi में से बातचीत में चुघ ने राहुल गांधी के पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दिए जाने पर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बयानवीर और षड्यंत्रकारी राहुल गांधी कायर हैं. संसद के भगोड़े हैं. कभी न्यायालय, कभी चुनाव आयोग तो कभी India के संस्थानों को चुनौती देते हैं. यह उनकी आदत बन गई है. देश के सदन में शून्य काम किया.
उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि वे खुद बताएं कि किसी बहस में भाग लिया, जवाब आएगा नहीं. अगर सदन में बहस हो रही है तो उन्हें न विषयों की जानकारी होती है और न ही देश की जानकारी है. केवल हंगामा खड़ा करना ही उनका एकमात्र मकसद है. जब अमित शाह एसआईआर, ईवीएम पर खुली बहस की चुनौती देते हैं तो जवाब देने से राहुल गांधी भागते क्यों हैं. सदन में जब चर्चा होती है तो विदेश क्यों भागते हैं.
BJP MP ने कहा कि संसद में अगर कोई दावा किया जाता है तो उसका जवाब भी देना होता है, राहुल गांधी तो सिर्फ भ्रम फैलाते हैं तो उनके पास जवाब कहां से होगा, इसीलिए विदेश भाग जाते हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ देश में भ्रम पैदा कर सकते हैं, देश को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं, असल में उनके भीतर बयानवीर से ज्यादा कोई वीरता नहीं है.
पंजाब में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ पर चुघ ने कहा कि राहुल गांधी पंजाब में वोट मांगने जा रहे हैं, लेकिन 1984 सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय क्यों नहीं मिला, इस पर भी उन्हें जवाब देना चाहिए. देश के साथ ही साथ पंजाब का हर नागरिक जानना चाहता है कि कांग्रेस के जिन नेताओं के सिख दंगे में हाथ रहे हैं, उन्हें पार्टी क्यों महिमामंडित करती रही है?
चुघ ने कहा कि कोई नहीं भूला है कि कैसे 52 शहरों को गांधी-नेहरू परिवार के इशारे पर कांग्रेस ने श्मशान बना दिया था. वोटर लिस्ट पकड़-पकड़कर घरों से सिखों को निकालकर उनके आंगन में जिंदा जलाया गया था, गुरुद्वारे जलाए गए थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता सिख पीड़ितों के पोस्टर फाड़ देते हैं. यह संवेदनशीलता है राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की.
BJP MP ने कहा कि यह मोहब्बत की दुकान है, जिसमें फीका पकवान और दुखियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम है. मैं पंजाब कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहूंगा कि इस कत्लेआम पर उनका क्या रुख है. कांग्रेस Government ने 30 साल तक पीड़ितों को न्याय से वंचित रखा और अब पंजाब घूमने के लिए राहुल गांधी आ रहे हैं. सिखों के कातिलों के साथ गांधी-नेहरू परिवार का हाथ है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के इस्तीफे पर चुघ ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला की Government को अब उनकी ही पार्टी के एमपी, विधायक नौसिखिया होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं. हम तो कह ही रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की Government न तो रोजगार दे पाई और न अपने किए हुए वादों को पूरा कर पाई है. मेनिफेस्टो का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. उमर अब्दुल्ला की Government को अपने मेनिफेस्टो को पढ़ना चाहिए. पूरा जम्मू-कश्मीर उनसे दुखी है, अब तो उनकी पार्टी के नेता बगावत कर रहे हैं और सर्टिफिकेट बांट रहे हैं कि अब्दुल्ला की Government हर फ्रंट पर फेल और अपने वादों से मुकर चुकी है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content