
कोल्हापुर, 23 अगस्त . Maharashtra Government के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे कभी युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते हैं, वे तो सिर्फ ड्रामा करना जानते हैं. अगर युवाओं का कोई आदर्श है तो वे Chief Minister देवेंद्र फडणवीस हैं क्योंकि युवाओं को उनके कामकाज की शैली पसंद है.
छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि वे युवाओं को भड़काएंगे और यह संदेश फैलाएंगे कि हमारी Government युवाओं के खिलाफ है, तो उनकी पार्टी आगे बढ़ेगी. यह सोच उन्हें दिल और दिमाग से निकाल लेना चाहिए क्योंकि देश का युवा पीएम मोदी के विकसित India के संकल्प के साथ खड़ा है और इसी तरह Maharashtra का युवा सीएम फडणवीस के साथ विकसित Maharashtra के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ अपनी Political साख बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने Sunday को कोल्हापुर में मां जगदंबा के दर्शन किए. उन्होंने मां जगदंबा के चरणों में नमन करते हुए सभी की खुशी, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. मां जगदंबा की कृपा-दृष्टि हमेशा सब पर बनी रहे और हर जीवन में खुशी, संतोष और सफलता का वास हो, यही मेरी प्रार्थना है!
मीडिया से उन्होंने कहा कि आज मैंने कोल्हापुर की देवी महालक्ष्मी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया, जो Maharashtra में हम सभी पर कृपा बनाए रखती हैं. हम सभी ने प्रार्थना की कि जिन इलाकों में अभी तक बारिश नहीं हुई है, वहां बारिश हो. Maharashtra के लगभग एक-तिहाई हिस्से में किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. अगर बारिश होती है, तो हमारी फसलें बच जाएंगी और आने वाला संकट टल जाएगा. जैसा कि आप सभी जानते हैं, जब कोई सच्चे दिल से देवी से कुछ मांगता है, तो उनकी प्रार्थना जरूर पूरी होती है. मुझे विश्वास है कि देवी Maharashtra के बाकी हिस्सों में भी बारिश का आशीर्वाद देंगी और हम सभी के लिए खुशहाली लाएंगी.
उन्होंने कोल्हापुर की कुछ समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस की Government सभी को न्याय दिलाने वाली Government है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content