
श्रीनगर, 19 नवंबर . भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशों में India की छवि खराब करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर India के लोकतंत्र और संस्थानों को गलत तरीके से पेश करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश में मुस्लिम आबादी बढ़ने को मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा और विकास से जोड़ते हुए Prime Minister Narendra Modi की नीतियों की सराहना की.
राहुल गांधी के India में आर्थिक संकट संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर India की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति ही India के लोकतंत्र और संस्थानों को दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश करने की रही है. उन्होंने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह India की तुलना में विदेशों में अधिक समय बिताते हैं. ठाकुर ने विवादित टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी की पारिवारिक पृष्ठभूमि और विदेशी संबंधों का भी जिक्र किया.
देश में मुस्लिम आबादी बढ़ने के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ केवल एक Political नारा नहीं है बल्कि यह जमीन पर भी दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में मुस्लिम आबादी बढ़ी है, जो इस बात का संकेत है कि India में मुस्लिम समुदाय सुरक्षित है और उसे आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. मोदी Government सभी धर्मों को समान महत्व देती है और हर समुदाय को विकास का अवसर उपलब्ध कराती है.
परिवारों में बच्चों की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर हिंदू परिवार एक या दो बच्चे रखने को प्राथमिकता देते हैं. इसके पीछे आर्थिक परिस्थितियां और बड़े परिवारों का खर्च उठाने में आने वाली कठिनाइयां हैं. वहीं, उन्होंने कुछ मुस्लिम परिवारों में चार-पांच बच्चों और एक से अधिक विवाह की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम आबादी में वृद्धि हो सकती है. उन्होंने दोहराया कि मुस्लिम समुदाय की आबादी बढ़ना उसकी सुरक्षा का संकेत है.
जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर अल्ताफ ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि किसी घटना के तुरंत बाद स्टेटहुड की मांग उठाना उचित नहीं है. एनसी को पहले आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बयानों और कश्मीर में होने वाली आतंकी घटनाओं के बीच संबंध होने का आरोप भी लगाया.
ठाकुर ने आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला जब Pakistan के पक्ष में बयान देते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, तब कश्मीर में आतंकी घटनाएं होती हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर आतंकवाद की जगह खत्म करने का श्रेय Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जाता है. उन्होंने सवाल किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का इसमें क्या योगदान है, जो वह बार-बार राज्य के दर्जे की मांग कर रही है.
–
पीएम
Skip to content