राहुल गांधी विकास पर नहीं करते बात, विदेश में करते हैं भारत को बदनाम: प्रफुल पानशेरिया

सूरत, 27 सितंबर . युवाओं के साथ आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में Gujarat के मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने जेनरेशन जेड के साथ नियमित संवाद और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ ऐसी बैठकें लगातार आयोजित की जाती हैं, जिनमें Prime Minister Narendra Modi के कामकाज और उनकी कार्यशैली पर भी चर्चा होती है.

Gujarat Government के मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि युवाओं की ओर से इन संवाद कार्यक्रमों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

उन्होंने बताया कि युवाओं के साथ बातचीत में सबसे पहले उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाता है. किसी भी प्रकार के नशे से बचना चाहिए और युवाओं को अपने माता-पिता से बातचीत करने के साथ उनके साथ अधिक समय बिताना चाहिए. उन्होंने social media के सीमित इस्तेमाल और ज्ञान बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पढ़ने की भी सलाह दी.

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर लेकर भी मंत्री ने बयान दिया. पानशेरिया ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कई फर्जी नामों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने India का निवासी होने का दावा करते हुए अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए थे लेकिन एसआईआर के जरिए ऐसी प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई.

पानशेरिया ने Pakistan और आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि India को अपनी सुरक्षा के मामले में मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि Pakistan और आतंकवादी गतिविधियों से India को बार-बार चुनौती मिली है. मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और भारतीय सेना के प्रयासों से Pakistan और आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया गया है. उन्होंने इसे India की सुरक्षा के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि देशवासियों को इस पर गर्व और सम्मान के साथ खड़ा होना चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पानशेरिया ने आरोप लगाया कि उनके पास विकास और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीति करते हैं और विदेशों में India की सद्भावना तथा धर्मनिरपेक्षता को लेकर बयान देते हैं. पानशेरिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में India के दो समुदायों को बदनाम करने का काम करते हैं और इसे उन्होंने एक साजिश बताया.

–