
Bhopal , 29 सितंबर . Madhya Pradesh Government में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के Madhya Pradesh दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी Madhya Pradesh में आकर झूठ फैलाने का काम करते हैं. पटेल ने कहा कि उनके मंच पर ऐसे लोग मौजूद रहते हैं, जो Prime Minister Narendra Modi और उनकी मां का अपमान करते हैं.
Madhya Pradesh Government में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Madhya Pradesh की धरती पर जिस तरह Prime Minister की मां का मजाक उड़ाया गया, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद social media पर कई तरह के मीम और वीडियो सामने आए, जिनमें Prime Minister का अपमान किया गया. उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की भावना के विपरीत काम करने का भी आरोप लगाया.
नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती Government को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ कहते हैं और करते कुछ और हैं. उन्होंने पूर्व Prime Minister मनमोहन सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान भी सत्ता के संचालन को लेकर कांग्रेस के नेताओं की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं.
वहीं, सरकारी वाहनों से जुड़े एक मामले पर पटेल ने स्पष्ट किया कि Government ने वाहन खरीदे नहीं थे, बल्कि उनकी सेवा आउटसोर्स कर दूसरी एजेंसी को दी गई थी. उन्होंने कहा कि संबंधित व्यवस्था के तहत जो वाहन उपलब्ध कराए जा रहे थे, उनमें कुछ नए वाहन भी शामिल थे. यदि कोई वाहन तय शर्तों और मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो सेवा प्रदाता एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री ने विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले Government ने केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत गणवेश तैयार करवाकर सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था, हालांकि शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाने के बाद इस व्यवस्था में बदलाव का सुझाव आया. पटेल ने कहा कि अब विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध कराने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में सीधे राशि भेजने का निर्णय लिया गया है.
उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से राशि भेजने से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को समय पर गणवेश की व्यवस्था करने में सुविधा होगी. Government की ओर से इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
Madhya Pradesh के सरकारी स्कूलों में पहले से आठवीं तक पढ़ने वाले 58 लाख बच्चों को गणवेश के लिए 600 रुपए दिए जाएंगे. यह फैसला Tuesday को हुई मोहन Government की कैबिनेट में किया गया.
–
Skip to content