
New Delhi, 20 नवंबर . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने Friday को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने राहुल गांधी पर वैश्विक भू-राजनीति में India की स्थिति को लेकर टिप्पणी करने और देश के बारे में लगातार नकारात्मक बयान देने का आरोप लगाया.
पत्रकारों से बात करते हुए संजय झा ने कहा, “राहुल गांधी कभी भी देश के बारे में सकारात्मक बात नहीं करते और हमेशा नकारात्मक टिप्पणियां ही करते हैं. देश कोविड-19 के बड़े संकट से सफलतापूर्वक बाहर निकला और इसकी अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ती रही. मध्य पूर्व में बड़े संकट के दौरान, जब ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया था, तब India में तेल और गैस की कमी को लेकर चिंताएं थीं.”
Government की आलोचना करने पर राहुल गांधी से सवाल करते हुए संजय झा ने कहा कि India ने कई अंतरराष्ट्रीय संकटों को सफलतापूर्वक संभाला है और उन्हें बेकाबू नहीं होने दिया. जदयू नेता ने कहा, “उन्होंने (राहुल गांधी) कभी सकारात्मक बात कब की है? उस तरफ से बड़ी घटनाएं होती रही हैं. केंद्र Government ने जिस तरह से संकट को संभाला और यह सुनिश्चित किया कि स्थिति हाथ से बाहर न जाए, वह तारीफ के काबिल है. आज देश तरक्की कर रहा है और दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.”
संजय झा ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध सहित अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के दुनिया भर में आर्थिक परिणाम होते हैं, लेकिन India ने ऐसी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया है. इस बीच, जदयू नेता ने Prime Minister Narendra Modi की प्रस्तावित बिहार यात्रा का भी स्वागत किया और कहा कि यह राज्य के लिए बहुत खुशी की बात है.
उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi कल बिहार आ रहे हैं, जो बहुत खुशी की बात है. अपनी यात्रा के दौरान, वे हमारे नेता नीतीश कुमार के नाम पर बने एक पुल का उद्घाटन करेंगे. मुझे विश्वास है कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक अहम संपर्क मार्ग बनेगा और इससे आर्थिक गतिविधियों, व्यापार और लोगों की आवाजाही में बड़ा बदलाव आएगा.”
बता दें कि राहुल गांधी ने वैश्विक भू-राजनीति में India को एक ‘साइड प्लेयर’ (गौण भूमिका निभाने वाला) बताकर एक नया Political विवाद खड़ा कर दिया था. गांधी ने तर्क दिया था कि अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं को स्वतंत्र रूप से प्रभावित करने की India की क्षमता धीरे-धीरे कम हो रही है, जबकि Pakistan जैसे देश अमेरिका और ईरान सहित प्रमुख वैश्विक ताकतों के साथ जुड़ रहे हैं.
अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में बोलते हुए गांधी ने कहा था कि India ने पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक स्वतंत्र दृष्टिकोण बनाए रखा है, जिसमें वैश्विक घटनाक्रमों को अपनी समझ के अनुसार देखते हुए रणनीतिक साझेदारियों को संतुलित किया गया है. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि देश को महत्वपूर्ण भू-Political चर्चाओं से लगातार बाहर रखा जा रहा है.
–
एसडी/एएस
Skip to content