
Mumbai , 16 नवंबर . Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि देश की बदनामी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने के बजाय Government को अपनी कार्यशैली पर विचार करना चाहिए. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोगों के मोबाइल फोन से जुड़ी चिंताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Government को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए.
सपकाल ने कहा कि India गणतांत्रिक और लोकतांत्रिक देश होने के बावजूद सभी लोगों को साथ लेकर चलने में सफल नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष और सत्ता पक्ष के कुछ लोगों के मोबाइल फोन से जुड़ी गतिविधियों के कारण भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की छवि प्रभावित हो रही है. उन्होंने एक फाइल में दुनिया के जिन लोगों के नाम सामने आने का जिक्र करते हुए कहा कि संबंधित लोगों पर कार्रवाई हुई, लेकिन India में मंत्री अब भी पद पर बने हुए हैं. बढ़ती बेरोजगारी और विकास के विभिन्न मानकों पर देश का लगातार नीचे जाना भी बदनामी की वजह है.
परिसीमन को लेकर सुप्रिया सुले की टिप्पणी पर सपकाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस मुद्दे के खिलाफ है. गठबंधन के सभी दल इस विषय पर एकजुट रहेंगे और आपसी समन्वय के साथ आगे की रणनीति बनाएंगे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस मुद्दे पर अपने सभी सहयोगी दलों से बातचीत करेगा. वहीं, एनसीपी के संभावित विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अब काफी पुरानी बात हो चुकी है और एनसीपी के नेता इस विषय पर स्पष्ट रूप से अपनी टिप्पणी कर चुके हैं.
अजित पवार के विमान हादसे को लेकर रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सपकाल ने कहा कि इस दुर्घटना को लेकर कई आशंकाएं हैं. लगभग एक साल बीतने के बावजूद अब तक इन आशंकाओं का जवाब क्यों नहीं मिला और Government की ओर से रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है. Government की चुप्पी के कारण मामले में संदेह पैदा हो रहा है. रोहित पवार पहले भी लगातार तथ्यों के साथ अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन उनके सवालों का जवाब नहीं मिला. सपकाल ने कर्नाटक में दर्ज First Information Report का उल्लेख करते हुए कहा कि उस मामले में भी अब तक कोई प्रगति सामने नहीं आई है.
मोहन भागवत के हालिया बयान पर सपकाल ने कहा कि उनके विचारों वाली Government केंद्र और राज्य, दोनों जगह सत्ता में है. ऐसे में उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि विदेश से मदद कौन कर रहा है और किसे मदद मिल रही है. मोहन भागवत को Prime Minister Narendra Modi से राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार करने के लिए कहना चाहिए. राहुल गांधी ने विदेशी मदद और विदेशी दबाव के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है. उन्होंने सवाल किया कि यदि इस विषय पर चर्चा होनी है, तो Prime Minister को आगे आकर जवाब देना चाहिए.
राहुल गांधी के विदेश दौरे और सत्ता परिवर्तन नहीं कर पाने संबंधी टिप्पणी पर सपकाल ने कहा कि मुद्दा केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं है. देश में भ्रष्टाचार और गणतंत्र पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ संघर्ष जारी है.
Maharashtra में Bollywood हस्तियों को निशाना बनाए जाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सपकाल ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जिस तरह से Bollywood को टारगेट किया जा रहा है, उससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज पूरा Bollywood मानो ‘कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन’ गा रहा है. अच्छे दिनों की बातें सुनने के बाद अब फिल्म जगत से जुड़े लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है. उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य Government के गृह विभाग की विफलता को जिम्मेदार ठहराया.
–
Skip to content