राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हमला- ‘अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’

Lucknow, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में, मुस्लिम तुष्टीकरण को छोड़कर, कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है.

‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की राहुल गांधी को रायबरेली पर चुनौती को लेकर उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “कांग्रेस पार्टी समझती है कि उत्तर प्रदेश में उसका कोई आधार नहीं है. सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि देश के ज्यादातर हिस्सों में, मुस्लिम तुष्टीकरण को छोड़कर, कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Friday को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या Samajwadi Party के बिना आप रायबरेली की सीट जीतने का सामर्थ्य रखते हैं या नहीं?”

Saturday को अपने बयान में ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, “जिस तरह से वे देश-विरोधी तत्वों के साथ मिलकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे साफ है कि सत्ता की भूख उन्हें सोने नहीं दे रही है. देश के सभी लोग चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे. देश Prime Minister Narendra Modi की अगुवाई में आगे बढ़ा है और इससे कांग्रेस पार्टी के पेट में दर्द है. कांग्रेस ने हमेशा देश को गर्त में धकेलने का काम किया. उसकी आर्थिक नीतियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है.”

उपChief Minister ने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि संविधान विरोधी कृत्य कांग्रेस को कभी जीने नहीं देगा. जिस ढंग से 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाया, उसे लोग आज भी याद करके कराह उठते हैं.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में India अपनी आर्थिक नीतियों को खुद तय करता है. आप देखेंगे तो वैश्विक चिंताओं और अव्यवस्थाओं के बावजूद India ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है. मैं उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से Prime Minister मोदी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं.

Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी ब्रजेश पाठक ने प्रहार किया. उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव अपनी चिंता करें. उनका इंजन आपस में ही टकराता है. वे एक परिवार की कंपनी चलाते हैं. उन्हें राजनीति, सत्ता और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से क्या मतलब है.”

–

डीसीएच/