
New Delhi, 27 अगस्त . BJP MP अनुराग ठाकुर ने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि युवा बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं और उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है. सुखविंदर Government ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि राज्य में बहनों के खाते में 1500 रुपए आएंगे. चार साल बीत गए, लेकिन अब तक बहनों के खाते में 1500 रुपए नहीं आए हैं. इन लोगों ने Himachal Pradesh को 1 लाख 10 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा दिया. देश में प्रति व्यक्ति कर्ज आज Himachal Pradesh के ऊपर है. मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज की तारीख में Himachal Pradesh में राहुल गांधी का खटारा मॉडल लागू हो चुका है, जिसे जनता बिल्कुल भी स्वीकार करने वाली नहीं है. प्रदेश का विकास पूरी तरह से थम चुका है. विकास से संबंधित काम राज्य में बिल्कुल भी नहीं हो रहे हैं.
BJP MP के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की Government ने खजाने को खाली करने का काम किया है. सुखविंदर सिंह सुक्खू अब राहुल गांधी के इशारे पर लॉटरी का लालच दिखाकर अपनी जेब गर्म करने जा रहे हैं. यह स्थिति Himachal Pradesh की जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है. हम इस लॉटरी के खिलाफ हैं. हम इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे. मैं सुखविंदर सिंह सुक्खू को याद दिलाना चाहता हूं कि पूर्व की Governmentों ने भी लॉटरी पर पाबंदी लगाई. इस तरह की व्यवस्था को राज्य में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यहां तक कि वीरभद्र सिंह ने भी लॉटरी के विरोध में ही बात की थी. इसके बाद उन्होंने इस पर पाबंदी लगाई थी. ऐसी स्थिति में मेरा सवाल यही है कि ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि इन लोगों के लिए Himachal Pradesh में लॉटरी शुरू करना जरूरी हो चुका है. मुझे लगता है कि अब समय आ चुका है कि जब मौजूदा Government को खुलकर इसका जवाब देना होगा. तभी जाकर आगे चलकर पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.
साथ ही, उन्होंने तेज गति से विकसित हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि मौजूदा समय में India की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है. विकास से संबंधित कामों की भी गति तेज हो रही है. मेरा राहुल गांधी से यही कहना है कि वो झूठ बोलना बंद करें. विदेशों से प्राप्त होने वाले नोटों पर अपनी बात रखना बंद रखें और Himachal Pradesh में जिस तरह से उन्होंने 5 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, उसे पूरा करें. वहीं, जो 1500 रुपए महिलाओं के खाते में आने थे, उसका जवाब भी राहुल गांधी को देना होगा. दो रुपए किलो गोबर और 100 रुपए लीटर दूध खरीदना था, उसका भी जवाब दें. कुल मिलाकर राज्य Government को सामने आकर इस बात का जवाब देना होगा कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि लॉटरी शुरू करने की तैयारी की जा रही है. मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह की स्थिति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इस Government में प्रदेश के युवाओं को अंधकार में डूबोने का काम हम नहीं करने देंगे.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content