राहुल गांधी ने जो लौ जलाई है विपक्ष उसके साथ है, हम ज्ञानेश कुमार को एक्सपोज करेंगे: इमरान मसूद

सहारनपुर, 2 अक्टूबर . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चुनाव आयोग के खिलाफ ‘इंडिया’ ब्लॉक के विरोध, एसआईआर, फॉर्म 6 में बदलाव पर राहुल गांधी के सवालों और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता पर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने कहा, “राहुल गांधी की ओर से जो लौ जलाई गई है, उसके साथ पूरा विपक्ष है. हम लोग ज्ञानेश कुमार को एक्सपोज करेंगे.” अखिलेश यादव के साथ न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आपको कैसे पता है कि साथ नहीं है? वे साथ हैं.

विहिप नेता आलोक कुमार के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, “ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इससे ज्यादा ठोस आधार हो सकते हैं, राहुल गांधी की ओर से तथ्यों के साथ इसे पेश किया गया है.” लोकतंत्र को लेकर शिवराज सिंह चौहान के बयान पर उन्होंने कहा कि वे लूटते रहें, उनको लूट की खुली छूट मिल जानी चाहिए. उन लोगों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी होती ही नहीं, उनके खिलाफ वोट डाला जाता है और पड़ता उनको ही है. लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है.”

गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पंजाब में नशे को प्रमुख मुद्दा बनाए जाने को लेकर इमरान मसूद ने कहा, “उन्होंने तो पहले भी ये मुद्दा बनाया था. देश में Government उनकी चल रही है. बॉर्डर उनके पास हैं. नशे का सामान बॉर्डर पार करके आता है. ऐसे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनकी है, इसके बाद राज्य Government की जिम्मेदारी आती है.”

ओवैसी के गठबंधन वाले बयान पर इमरान मसूद ने कहा, “हमारी कोशिश है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण न होने पाए.”

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “मैं निश्चित रूप से यह कहना चाहूंगा कि आज 2 अक्टूबर है. गांधी जी ने दुनिया को वह रास्ता दिखाया जिससे कोई भी अहिंसक तरीके से अपनी असंतुष्टि, गुस्सा या असहमति जाहिर कर सकता है. आज उनकी जयंती है और मेरा मानना ​​है कि इससे बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता. आज भी हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करने आए हैं, जो कि एक संवैधानिक अधिकार भी है.”

–

एसडी/एएस