
New Delhi, 9 सितंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और मौत से पहले उनके social media पर सामने आए वीडियो को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब में सरकारी नाकामी पर सवाल उठाने वालों को कथित तौर पर धमकी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है.
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पंजाब की आप Government में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है कि Government की नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और यातना से मिलेगा. अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री से सिर्फ इतना पूछा कि Government ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है?”
उन्होंने कहा कि बस इस बात पर उन्हें इतना प्रताड़ित और अपमानित किया गया, माफी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने जहर खा लिया. एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते हुए इलाज के अभाव में, आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गए. पिछले हफ्ते मैंने एक युवा मोहनजीत सिंह से भी बात की, जिन्हें Chief Minister भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया था.
राहुल गांधी ने Government का काम जनता को जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं. गुलजार सिंह जी के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले. Chief Minister तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें और सुनिश्चित करें कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो जिसकी First Information Report में उनका नाम दर्ज किया जाए.
बता दें कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और उनकी मौत से पहले social media पर जारी वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर पंजाब के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. आयोग का यह कदम पूर्व विधायक एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष शीतल अंगुराल द्वारा सौंपे गए अभ्यावेदन के बाद उठाया गया है.
अंगुराल ने एनसीएससी से उचित कार्रवाई करने और वीडियो में उठाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया था. अपने अभ्यावेदन में उन्होंने गुलजार सिंह की मौत की परिस्थितियों और घटना से पहले वीडियो में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की मांग की थी. मामले पर संज्ञान लेते हुए एनसीएससी ने संबंधित पंजाब अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इससे पहले पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका ने Tuesday को भगवंत मान Government को बर्खास्त करने की मांग की.
–
पीएम
Skip to content