
शिमला, 7 अक्टूबर . Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली Police द्वारा हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिरासत में लिया जाना बेहद चिंताजनक है.
शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मुद्दे रखने जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही जनप्रतिनिधियों को हिरासत में लेना बेहद चिंताजनक है.
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पता चलता है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के साथ मिलकर देश में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रहे हैं. इसके विरोध में Wednesday को शिमला में लोकभवन के बाहर कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया गया और Governor के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
Chief Minister ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं. ऐसे में चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों का समाधान संवाद और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए. विपक्ष की आवाज सुनना और उसके सवालों का जवाब देना लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को करीब 300 सांसदों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के दौरान दिल्ली Police द्वारा हिरासत में लिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
Chief Minister सुक्खू ने आरोप लगाया कि इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा Government लोकतंत्र में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं. वोट चोरी करके सत्ता तो हासिल की जा सकती है, लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए India के लोगों के बीच राहुल गांधी द्वारा उठाई गई आवाज को कोई नहीं रोक सकता. राहुल गांधी को किसी पद की चाहत नहीं है और वे उस लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं, जिसे संविधान ने पिछले 75 वर्षों से बनाए रखा है.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content