राहुल गांधी को बिरसा मुंडा के योगदान की जानकारी नहीं : विश्वास सारंग

Bhopal , 16 नवंबर . Madhya Pradesh Government के मंत्री विश्वास सारंग ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी समाज के योगदान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और नेहरू परिवार केवल अपने परिवार का महिमामंडन करना चाहते हैं जबकि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान नहीं देते. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से दूरी बनाने के कांग्रेस के फैसले को आदिवासी समाज का अपमान बताया और कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Madhya Pradesh Government के मंत्री विश्वास सारंग ने से बात करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उन्होंने आदिवासी समुदाय को जागरूक करने और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बावजूद राहुल गांधी को उनके योगदान की जानकारी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ आदिवासियों के हितों की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उनके महान नायकों का सम्मान करने से पीछे हटती है.

पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर भी विश्वास सारंग ने निशाना साधा. उन्होंने इस यात्रा को सनातन धर्म विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह लगातार ऐसे बयान देते हैं, जिनसे हिंदू धर्म की छवि को नुकसान पहुंचता है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को मानने वालों के हित में काम करना नहीं बल्कि अपने बेटे को Political रूप से स्थापित करना और हिंदू धर्म को बदनाम करना है.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और Political रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. Government महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण बिल के रास्ते में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की ऐसी कोशिशें अब सफल नहीं होंगी.

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस के दूरी बनाने के फैसले की आलोचना की. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा पूरे देश के लिए सम्माननीय हैं. उन्होंने आजादी की लड़ाई में वीरतापूर्वक संघर्ष किया, व्यक्तिगत कष्ट सहे और आदिवासी समाज को जागरूक करने का काम किया. उनकी जयंती से दूरी बनाकर कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

–

पीएम