‘राहुल गांधी कोलंबिया जाकर बहक जाते हैं,’ भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठे तो भाजपा नेताओं ने दिया जवाब

New Delhi, 18 नवंबर . Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी विदेशी दौरे पर हैं और एक बार फिर उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. राहुल के बयानों पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. भाजपा नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जब भी कोलंबिया जाते हैं, बहक जाते हैं उन्हे कुछ हो जाता है. देश की छवि को बदनाम करना, उनका मकसद.

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने से बातचीत में तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी कोलंबिया जाते हैं, तो वे भावनाओं में बह जाते हैं. सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च के दौरान भी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को उसी जगह ले जाने का जिक्र किया, जहां उनके माता-पिता जाया करते थे. इससे लोग सोचने लगे कि क्या उनका कोलंबिया से कोई खास कनेक्शन है. विदेशी धरती पर वे जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह आपत्तिजनक है. उन्होंने हमारी अर्थव्यवस्था को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ (डेड इकॉनमी) कह दिया, जबकि विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट बताती है कि India प्रमुख देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जहां वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत और नॉमिनल ग्रोथ 9 प्रतिशत से अधिक है. देश विपरीत स्थितियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है.

छत्तीसगढ़ Government में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश को भ्रमित करने में लगे हैं. उनकी Government में आर्थिक रूप से India 11वें स्थान पर था. लेकिन, एनडीए की Government में India चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, हर क्षेत्र में दोगुनी प्रगति हो रही है, रेलवे से लेकर सड़क तक तेजी से विकास हुआ. राहुल गांधी विकास को पचा नहीं पा रहे हैं और इसीलिए केवल झूठी बयानबाजी कर रहे हैं.

भाजपा नेता नरेश बंसल ने राहुल गांधी के एक अन्य बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर वे सोनिया गांधी और राजीव गांधी की तुलना मां पार्वती और भगवान महादेव से कर रहे हैं, तो यह उनकी अज्ञानता है. समय-समय पर राहुल गांधी ऐसी बात करते हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या बोल जाते हैं.

भाजपा नेता अजय महावर ने कहा कि राहुल गांधी को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है. इसीलिए तो एक कार्यक्रम में वे इटली के एक दोस्त को बुलाते हैं और India के खिलाफ नारे लगवाते हैं. राहुल गांधी केवल झूठे नैरेटिव बनाते हैं, President से मिलते हैं, तो सबूत नहीं देते हैं. एक साधारण चाय बेचने वाला पीएम बना और दुनिया का सबसे बड़ा नेता बन गया है, तो वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. देश की जनता जानती है कि वोटर लिस्ट में जो लोग मर चुके हैं, उन्हें डिलीट किया जाए. लेकिन, राहुल गांधी उन्हें वोटर बनाना चाहते हैं.

–

डीकेएम/एएस