
New Delhi 17 अक्टूबर . कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग, केंद्र Government और उत्तर प्रदेश की भाजपा Government पर निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर सवाल उठाए हैं. दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने Union Minister जी. किशन रेड्डी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय Government को उसके सवालों का जवाब देना चाहिए. वहीं, परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने Government से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की. दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाकर Government की दुखती रग पर हाथ रखा है. जब भी राहुल गांधी चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाते हैं, भाजपा के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बचाव में उतर आते हैं.
भगत ने कहा कि भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया से हताशा और बेचैनी झलकती है. उन्होंने कहा कि Government को विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय उसके सवालों का जवाब देना चाहिए. लोकतंत्र में विपक्ष का काम Government से सवाल पूछना है और सत्ता पक्ष को उन सवालों का जवाब देना चाहिए.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रस्तावित परिसीमन योजनाओं पर चर्चा के लिए Prime Minister को पत्र लिखे जाने के मुद्दे पर भी सुखदेव भगत ने कहा कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषय का देश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए Government को इस पर आगे बढ़ने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.
भगत ने कहा कि विपक्ष देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले दलों को चर्चा से अलग रखकर कोई बड़ा फैसला लेना उचित नहीं होगा. उन्होंने Government से विपक्ष के विचारों का सम्मान करने और संसद में संबंधित विधेयक पेश करने से पहले सभी दलों से चर्चा करने की अपील की.
Lucknow में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश की भाजपा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन और ट्रिपल इंजन Governmentें विकास के मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं. उन्होंने प्रदेश में जलभराव, एक्सप्रेसवे पर गड्ढों और निर्माण कार्यों की लागत को लेकर सवाल उठाए. राजपूत ने आरोप लगाया कि भाजपा Government में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है. उन्होंने एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की लागत की तुलना करते हुए भी Government से जवाब मांगा.
Mumbai में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा कम हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग Government के निर्देशों के अनुसार काम करता दिखाई देता है. दलवई ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा Government उन संस्थाओं को कमजोर कर रही है, जिन्हें देश के पहले Prime Minister जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में स्थापित किया गया था.
–
पीएम
Skip to content