
New Delhi, 4 अक्टूबर . कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों और विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र Government और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. रायपुर में कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी किसी मुद्दे पर बोलते हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है.
Union Minister चिराग पासवान के बयान पर भी टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और नए नाम जोड़े जाने के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि जिन 27 लाख लोगों के नाम हटाए गए थे, उन्हें ट्रिब्यूनल के सामने जाने के लिए कहा गया. वहीं एक लाख से अधिक लोगों के नाम जोड़े गए. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी पात्रता पर सवाल उठाए जा सकते हैं.
उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार से सटे पश्चिम बंगाल में उन्हें यह स्थिति दिखाई नहीं दी. केंद्र Government से जुड़े प्रतिनिधि लगातार लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.
Union Minister चिराग पासवान ने एलआईआर के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर कहा था कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे आम मतदाता नहीं थे. अगर वैध वोटर्स के नाम एसआईआर में हटाए जाते तो इसका व्यापक असर दिखाई देता.
वहीं, दिल्ली में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तुलना में परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझते और जानते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी के पास दूरदर्शिता और भविष्य को समझने की क्षमता नहीं है. राहुल गांधी के पास विजन के साथ-साथ दूरदर्शिता भी है.
इस बीच, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के मामले में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने Police प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि Police को ऊपर से निर्देश और पर्याप्त बल मिला हुआ है कि जहां भी एनएसयूआई या कांग्रेस के कार्यकर्ता दिखाई दें, उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाए.
जाखड़ ने आरोप लगाया कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं और उनकी लोकेशन की जानकारी Police को पहले से मिल जाती है. एनएसयूआई कार्यालय के आसपास भारी संख्या में Police बल तैनात किया गया है और संगठन के कार्यक्रमों को रोकने की कोशिश की जाती है.
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का लक्ष्य संविधान की रक्षा करना है. जाखड़ ने कहा कि संगठन उन ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई जारी रखेगा, जिन्हें वह संविधान विरोधी मानता है और जिन पर वह लोगों का वोट छीनने का आरोप लगाता है.
–
Skip to content