
New Delhi, 5 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा Prime Minister Narendra Modi को डिबेट की चुनौती देने वाले बयान पर भाजपा के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. बिहार, Jharkhand, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताया. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार अपने Political मुद्दे और नैरेटिव बदल रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा से बचने के बाद अब Prime Minister Narendra Modi के साथ बहस की मांग करना उनकी Political रणनीति का हिस्सा है.
BJP MP संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के बयान केवल मूर्ख लोग ही देते हैं. उन्होंने कहा कि जब संसद का सत्र चलता है, तब राहुल गांधी चर्चा से दूर भागते हैं. गृहमंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे जब भी चाहें, Lok Sabha में संबंधित मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं. ऐसे में राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वे किस तारीख को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहते हैं.
वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राहुल गांधी की India जोड़ो यात्रा और उनके पुराने बयानों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी ऐसे लोगों से मिले, जिनके संबंध टुकड़े-टुकड़े गैंग से बताए जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने ऐसे पुजारियों और लोगों से मुलाकात का भी जिक्र किया, जिन पर सनातन धर्म के देवी-देवताओं का अपमान करने और नक्सलवाद का समर्थन करने के आरोप हैं.
प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि राहुल गांधी लगातार चीन को India का दुश्मन बताते हैं और दावा करते हैं कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुस आई थी. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए Government के कार्यकाल में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ था. उन्होंने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए इसे विरोधाभासी बताया.
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनूषा रेड्डी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के पास अब कोई स्पष्ट विचार या Political नैरेटिव नहीं बचा है. यही वजह है कि वे लगातार अपने मुद्दे बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ईवीएम में हेरफेर को चुनाव में हार की वजह बताया, फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया. इसके बाद उन्होंने एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया और अब Prime Minister Narendra Modi के साथ बहस करने की मांग कर रहे हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के बयान को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए उन पर अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई Government और Prime Minister हैं. Narendra Modi Prime Minister हैं और 2029 में भी चुनाव जीतकर सत्ता में लौटेंगे.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव का इंतजार नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें पता है कि वे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकते. उन्होंने सवाल उठाया कि जब अगले एक साल में चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है, तो Government को एक साल में हटाने जैसी बातों का क्या औचित्य है?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, फिर Supreme Court के खिलाफ मार्च करते हैं और संसद का अपमान करते हुए मॉक पार्लियामेंट आयोजित करते हैं. अब Prime Minister के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना भी दुर्भाग्यपूर्ण है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान देकर बड़ी गलती की है और देश उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेगा.
–
पीएम
Skip to content