
तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर . कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने Sunday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इजरायल संबंधी बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिलिस्तीन के लिए अलग देश की मांग और इजरायल के शांतिपूर्वक रहने के अधिकार, दोनों का समर्थन करती है.
यह बयान केरल के पूर्व Chief Minister पिनराई विजयन की ओर से राहुल गांधी की आलोचना किए जाने के बाद आया है. विजयन ने India के इजरायल के साथ रणनीतिक संबंधों और उस देश से रक्षा खरीद जारी रखने का समर्थन करने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में एक कार्यक्रम के दौरान ये टिप्पणियां की थीं.
से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, “राहुल गांधी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है. उनका कहना है कि 7 अक्टूबर का हमला पूरी तरह निंदनीय था. इस हमले में निर्दोष नागरिकों की जान गई और कई लोग घायल हुए. लेकिन इसी तरह गाजा में इजरायल की अनुपातहीन जवाबी कार्रवाई में भी बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं. इससे लोगों के घर और आजीविका प्रभावित हुई है.”
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि गाजा संघर्ष को देखते हुए राहुल गांधी ने इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है.
थरूर ने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा है, उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता. उन्होंने अपनी बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी है. मुझे नहीं लगता कि India का रुख इससे बहुत अलग हो सकता है. हम फिलिस्तीनियों के अपने देश और सम्मानजनक आजीविका के अधिकार के साथ खड़े हैं. साथ ही, हम इजरायल के शांति और सुरक्षा के साथ रहने के अधिकार का भी समर्थन करते हैं.” हालांकि, शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी पक्ष को दूसरे पक्ष के नागरिकों की हत्या करने का अधिकार मिल जाता है.
इससे पहले केरल के पूर्व Chief Minister पिनराई विजयन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था.
विजयन ने कहा था कि यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में राहुल गांधी की टिप्पणियां फिलिस्तीन के मुद्दे पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये को उजागर करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गाजा में हजारों निर्दोष बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बीच राहुल गांधी इजरायल के साथ मजबूत संबंधों और उससे हथियारों की खरीद का समर्थन कर रहे हैं.
विजयन ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश का बचाव नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, राहुल गांधी का यह रुख जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति की विरासत के भी विपरीत है, जो साम्राज्यवाद के विरोध और फिलिस्तीन के संघर्ष के समर्थन पर आधारित थी. उन्होंने कहा कि जब मानवता दांव पर हो, तब संतुलन बनाने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.
–
डीएससी
Skip to content