
New Delhi, 13 नवंबर . कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने Prime Minister Narendra Modi पर फोन टैप कराने का आरोप लगाया है. इसके बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी की उम्र तो बढ़ी, लेकिन उनमें समझदारी की कमी हो गई है.
मीडिया से बातचीत के दौरान Haryana Government में मंत्री अनिल विज ने कहा कि Lok Sabha चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए बहस करने का मंच है, वहां वे या तो हंगामा करते हैं या वॉकआउट (सदन से बाहर चले जाना) करते हैं. उन्हें वहां अपनी बात रखने से कौन रोकता है. उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए और अपना पक्ष सामने लाना चाहिए.
भाजपा एमएलसी श्रीकांत भारतीय ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी समझदारी कम होती जा रही है. आमतौर पर, उम्र और अनुभव के साथ किसी नेता की Political समझ बढ़ती है, लेकिन उनके मामले में तो इसका उल्टा ही हो रहा है. इसीलिए वे इस तरह के बचकाने बयान देते हैं. सारी बात रखनी है तो संसद में रखिए, सारे सबूत की बात करते हैं तो सदन में बात कीजिए, वहां चर्चा नहीं करते हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी India के 150 करोड़ लोगों के दिलों में बसते हैं. उन्हें किसी का फोन टैप करने की जरूरत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी और हमारी Governmentें इस तरह के काम नहीं करती हैं.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिनके तार विदेशों से जुड़े हैं, उन पर नजर रखना देश की जिम्मेदारी है. पड़ोसी देशों में अस्थिरता को देखते हुए यह देश की सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि यहां कोई अस्थिरता न फैलाए.
भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि जब भी विपक्ष के नेता या कांग्रेस पार्टी घिर जाती है, तो वे कोई नया हथकंडा अपना लेते हैं. कभी वे दावा करते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, तो कभी कहते हैं कि उनकी आवाज दबाई जा रही है. अब यह नया हथकंडा इसलिए सामने आया है, क्योंकि उनके बाकी सभी पुराने हथकंडे फेल हो चुके हैं. ‘वोट चोरी’ का अभियान फेल हो गया. विदेशों में जाने को लेकर जो नैरेटिव था, वह पूरे देश में फैल गया. इसलिए मुझे लगता है कि जब विपक्ष के नेता इस तरह के बयान देते हैं तो थोड़ी गंभीरता होनी चाहिए.
BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जिनकी रगों में भ्रष्टाचार भरा है, वे सम्मानित Prime Minister Narendra Modi पर आरोप तो लगा सकते हैं, लेकिन जब उन्हें साबित करने की बात आएगी तो वे फिर कुछ साबित नहीं कर पाएंगे.
–
डीकेएम/
Skip to content