राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग थाने की दीवार गंदी करने पर एक की गिरफ्तारी, फिर जमानत पर रिहाई

New Delhi, 23 अगस्त . संसद मार्ग Police थाने की दीवार पर ग्रैफिटी बनाने के मामले में दिल्ली Police ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह मामला Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदर्शन से जुड़ा है. Police के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान थाने की दीवार पर ग्रैफिटी लिखकर उसे गंदा किया गया था.

इस मामले में Police ने दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत First Information Report दर्ज की है. Police का कहना है कि cctv फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई और फिर उसे गिरफ्तार किया गया. हालांकि, इस मामले में जमानती धाराओं में First Information Report दर्ज होने के कारण आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है.

बता दें कि 21 अगस्त को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी New Delhi के संसद मार्ग Police स्टेशन पहुंचे थे. वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की प्रगति जानने के लिए डीसीपी ऑफिस गए थे.

राहुल गांधी पहले कनॉट प्लेस Police स्टेशन गए थे. वहां से वे सीधे संसद मार्ग थाने में स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंचे. वे पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर गए थे और इस मामले में First Information Report दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे.

दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में उनके साथ New Delhi के डीसीपी के अलावा जॉइंट सीपी भी डीसीपी रूम में मौजूद थे.

डीसीपी ऑफिस से बाहर आते ही राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ संसद मार्ग Police स्टेशन में धरने पर बैठ गए थे. तब Police की ओर से जानकारी दी गई थी कि शिकायतकर्ता की तरफ से शिकायत दी गई है, जबकि राहुल गांधी शिकायतकर्ता नहीं हैं.

Police ने कहा था कि विधिक कार्रवाई की जाएगी. Police अधिकारियों की ओर से तब बताया गया था कि 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है.

बाद में Police ने राहुल गांधी की ओर से इस मामले में First Information Report ली थी. जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर First Information Report दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की लगातार कोशिशों का नतीजा बताया था.

एएस