
Ahmedabad, 7 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने आरोपों के समर्थन में तथ्य संसद के पटल पर रखने की चुनौती दी है. इमरान मसूद के राहुल गांधी के पक्ष में दिए गए बयान पर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस आज तक अपने दावों के समर्थन में ठोस तथ्य देश के सामने नहीं रख पाई है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता देने की तैयारी का स्वागत किया. इसके साथ ही अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के बयानों पर भी पलटवार किया.
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी तथ्यों के साथ बात करते हैं और यदि उन्होंने चुनौती दी है तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए. इस पर रोहन गुप्ता ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अब तक कौन से तथ्य देश के सामने रखे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने President और मुख्य न्यायाधीश से मिलने की बात कही, लेकिन अब तक अपने दावों के समर्थन में तथ्य सामने नहीं रखे. यदि कांग्रेस के पास तथ्य हैं तो उन्हें संसद में रखना चाहिए. उन्होंने पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि अपने सभी तथ्य संसद के पटल पर रखिए, ताकि देश के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. जिन Political दलों के पास तथ्य नहीं होते, वे सड़क पर राजनीति करने को मजबूर होते हैं. कांग्रेस संसद से दूरी बना रही है और इसी कारण उसके नेता बाहर बयानबाजी कर रहे हैं.
Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान पर भी रोहन गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने Union Minister ललन सिंह के बयान के संदर्भ में भाजपा पर वोट से नहीं, बल्कि ‘खोट’ से चुनाव जीतने की साजिश करने का आरोप लगाया था. गुप्ता ने कहा कि जनता की नाराजगी और चोट के कारण ही अखिलेश यादव विपक्ष में हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party के शासनकाल और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. जनता के दिल में पिछली Government के कामकाज को लेकर नाराजगी है और इसी वजह से पार्टी को समर्थन नहीं मिल रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को पहले से ही आगामी चुनाव के नतीजों का अंदाजा है, इसलिए वे चुनाव परिणाम आने से पहले ही आरोपों की भूमिका तैयार कर रहे हैं. प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने का मन बना लिया है.
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता देने की प्रक्रिया की तैयारी को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने उनके पक्ष में आवाज उठाई, जबकि विपक्ष इस विषय पर बोलने से बचता रहा. उन्होंने कहा कि जब इस मुद्दे पर बहस होती थी, तब विपक्षी नेता सवालों से दूर भागते थे. पश्चिम बंगाल में रहने वाले बांग्लादेशी हिंदुओं को नागरिकता कानून के तहत नागरिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए विपक्ष से सवाल किया कि उस समय हिंदुओं के मुद्दे पर अपनाए गए Political रुख के लिए क्या वे माफी मांगेंगे.
पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के इस बयान पर कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, गुप्ता ने गठबंधन के भीतर एकजुटता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव के अगले ही दिन कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी के खिलाफ वीडियो जारी किया था. उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी जिक्र किया. गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दलों के लिए गठबंधन और रिश्ते चुनाव के हिसाब से बदलते रहते हैं. विचारधारा स्पष्ट होनी चाहिए और उसे चुनावी परिस्थितियों के अनुसार नहीं बदलना चाहिए.
–
Skip to content