राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का तंज, कहा-विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम

Patna, 12 नवंबर . भाजपा नेताओं ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है. Patna में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका विदेश जाना कोई नई बात नहीं है. वहीं, दिल्ली में BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने भी राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भी वह विदेश जाते हैं, तो India के खिलाफ बयानबाजी करते हैं.

बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने भाजपा की ओर से अखिलेश यादव को चुनावी हिंदू बताए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा सही कह रही है. उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में चुनावी नतीजे आने वाले हैं. Samajwadi Party और अखिलेश यादव को भी इस बात का अंदाजा है कि आने वाले समय में उनका Political भविष्य कैसा रहने वाला है.

रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव एक सोची-समझी रणनीति और Political मकसद के तहत राम मंदिर जा रहे हैं. उन्होंने अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान हुई गोलीबारी और रामभक्तों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना में कई निर्दोष रामभक्तों की शहादत हुई थी. अखिलेश यादव अब उस पाप को धोने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कभी धोया नहीं जा सकता.

राहुल गांधी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से विदेश यात्राएं करते रहे हैं. जब से वह Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तब से ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी हर दो-चार या छह महीने में विदेश जाने की उनकी आदत रही है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी वियतनाम जाते हैं, तो कभी अमेरिका या किसी अन्य देश का दौरा करते हैं. रामकृपाल यादव ने सवाल उठाया कि आखिर विदेश में ऐसी कौन-सी बात है, जिसके लिए राहुल गांधी बार-बार जाते हैं? क्या वह वहां अध्ययन करने जाते हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सवाल केवल उनके नहीं हैं, बल्कि आम लोगों के बीच भी इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं. राहुल गांधी के विदेश दौरों के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन यात्राओं को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और एक दिन इनका रहस्य सामने आ जाएगा.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने भी राहुल गांधी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर कुछ नया नहीं करेंगे. इतिहास गवाह है कि जब-जब वह विदेश गए हैं, तब-तब उन्होंने India के खिलाफ बयानबाजी की है.

खंडेलवाल ने शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी उनसे किसी नई बात की उम्मीद नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब India से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है, तब राहुल गांधी संसद का सामना करने के बजाय सड़कों पर अपनी बात रखते हैं. वहीं, विदेश जाकर India के खिलाफ बोलते हैं. राहुल गांधी का यह रवैया और उनका दृष्टिकोण समझ से परे है. यही वजह है कि जनता उन्हें स्वीकार नहीं करती.

मदर डेयरी की ओर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने पर भी BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मदर डेयरी जिस तरह से दूध का संग्रह करती है, उसे देखते हुए संभव है कि कीमतों में हुई बढ़ोतरी का फायदा किसानों और दूध उत्पादकों को मिलता है. दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे वास्तविक वजह क्या है, इसकी सही जानकारी मदर डेयरी के संचालक ही दे सकते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, तो इससे दूध उत्पादकों को लाभ मिल सकता है.

–

पीएम