राहुल गांधी की बयानबाजी बेतुकी, देश और व्यापारियों की उन्हें चिंता नहीं : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

Patna, 15 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी की बयानबाजी को बेतुका बताते हुए कहा कि उनकी बातों का अब देश पर कोई असर नहीं हो रहा है. देश उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और आगे भी उनकी बातों का कोई संज्ञान नहीं लेगा.

BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मीडिया से बातचीत में Thursday को कहा कि राहुल गांधी के बयान अब हंसी का पात्र बन गए हैं. संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद बिना तुक और बिना मतलब की बातें करना उनकी आदत बन गई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया नहीं जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा, उनकी सोच को दर्शाता है. सिग्रीवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं है.

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक ने ऐसे समय में विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जब नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा था. इस दौरान विरोध प्रदर्शन के कारण व्यवसायियों और व्यापार जगत को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मन में देश, देशवासियों, व्यापारियों और युवाओं के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है. उनकी प्राथमिकता केवल मीडिया में बने रहना और अपनी बातों को चर्चा में रखना है.

BJP MP ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चाहते हैं कि मीडिया में उनकी बातें छपती रहें और उनके कहने के अनुसार ही सब कुछ हो जाए. सिग्रीवाल ने कहा कि राहुल गांधी की बयानबाजी पूरी तरह से बेतुकी है और देश की जनता अब ऐसी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है. जनता को देश के विकास, आम लोगों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य की चिंता है, जबकि राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ऐसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनसे देश को कोई लाभ नहीं होने वाला है.

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे संवैधानिक पद को लेकर विपक्ष का विरोध Political उद्देश्य से प्रेरित है. BJP MP ने विश्वास जताया कि जनता राहुल गांधी की बयानबाजी को गंभीरता से नहीं लेगी और आने वाले समय में भी उनकी बातों का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.

–

एमएनपी/पीएम