
New Delhi, 7 सितंबर . Lok Sabha नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 2029 में Prime Minister बनने की संभावनाओं पर उत्तर प्रदेश Government में मंत्री अनिल राजभर, बिहार Government में मंत्री श्रवण कुमार और भाजपा नेता राम कदम ने प्रतिक्रिया दी.
भाजपा नेता राम कदम ने से कहा, “इंडी गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी को Prime Minister का चेहरा चुना जाएगा. सीपीआईएम के नेता कह रहे हैं कि चुनाव होने के बाद Prime Minister का चेहरा तय किया जाएगा. इसको लेकर इंडी गठबंधन के पास कोई साझा विजन नहीं है. इनमें से कई दलों ने यह स्वयं स्वीकार किया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो चुनाव लड़े गए हैं, उनमें इन्हें करारी हार मिली है.”
राम कदम ने कहा, “शरद पवार, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी जैसे कई नेता राहुल गांधी को Prime Minister का उम्मीदवार बनाने का समर्थन कभी नहीं करेंगे. देश की जनता ने तीन बार से Prime Minister Narendra Modi पर भरोसा जताया है. आने वाले समय में भी Narendra Modi ही देश के Prime Minister होंगे. राहुल गांधी का Prime Minister बनना, सिर्फ सपना ही रह जाएगा.”
उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “राहुल गांधी के Prime Minister उम्मीदवार बनने से किसी को ऐतराज नहीं है. कांग्रेस के पास जो सीटें हैं, वह भी आने वाले दिनों में हाथ से चली जाएंगी. मैं तो कहता हूं कि आज से राहुल गांधी Prime Minister का उम्मीदवार बनकर घूमें, इससे एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.”
बिहार Government में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “जैसे बिहार में तेजस्वी यादव को Chief Minister बनाया जा रहा था, जो जीरो पर आउट हो गए थे, वैसे ही इंडी ब्लाक के लोग राहुल गांधी को जीरो पर आउट करना चाह रहे हैं, इस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है.”
2029 के चुनावों में Prime Minister पद के चेहरे के तौर पर Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “दिल्ली की राजनीति में सभी पार्टियां मिलकर फैसला करती हैं. हमारे इंडी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां एक साथ बैठकर फैसला लेंगी.”
–
ओपी/
Skip to content