
Patna, 20 सितंबर . बिहार की राजधानी Patna में Sunday को सियासी सरगर्मी तेज रही और कई महत्वपूर्ण Political बयान सामने आए. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान Prime Minister Narendra Modi द्वारा मंच से एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने के आग्रह का कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मजाक उड़ाया गया. इस घटना को लेकर एनडीए ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, “जैसे संस्कार होते हैं, वैसी ही भाषा होती है. मैं राहुल गांधी का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन जिस तरह से वह शब्दों का चयन कर रहे हैं. उससे गंभीर समझ की कमी दिखती है. उन्होंने न केवल देश के Prime Minister का अपमान किया है, बल्कि उनकी मां का अपमान करना दिखाता है कि उनका संस्कार और मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है. राहुल गांधी का ज्ञान हर मामले में निम्न स्तर का है.”
वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार के बीच मतभेद की खबरों पर श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है. उन्होंने कहा, “मैं आपको दो बातें बताना चाहता हूं. हमारी पार्टी आंतरिक लोकतंत्र की सबसे मजबूत समर्थकों में से एक है और यहां अभिव्यक्ति की आजादी है. लेकिन इसके बावजूद हमारे नेता जो भी फैसला लेते हैं, सभी लोग उस फैसले को पूरे दिल से स्वीकार करते हैं. इसलिए हमारे नेता ने तय किया है कि नीरज कुमार समेत सभी एनडीए उम्मीदवार भारी अंतर से जीते, और हमारे सभी लोग इसी दिशा में काम कर रहे हैं. अगर कुछ लोग अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त कर रहे हैं, तो वह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी का ही नतीजा है.”
दूसरी ओर, Prime Minister Narendra Modi द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मंच से एक बुजुर्ग माता को कुर्सी देने के लिए कहने वाले बयान का कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मंच से मजाक उड़ाए जाने की घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने भी कांग्रेस पर हमला बोला.
उन्होंने से कहा, “राजनीति में एक बुनियादी मर्यादा, मूल्य और शालीनता होती है. लेकिन राहुल गांधी की मौजूदगी में और यह पहली बार नहीं हो रहा है, हमें बिहार विधानसभा चुनाव याद है. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में और कांग्रेस पार्टी के मंच से Prime Minister की दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी, पिछड़ा विरोधी और गरीब विरोधी चरित्र को दर्शाता है.”
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर गुरु प्रकाश ने कहा, “मामला विचाराधीन है, यह न्यायिक प्रक्रिया में है और अदालत के सामने है. हमें पूरा भरोसा है और देश की न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है. जब न्यायिक प्रक्रिया पूरी होगी तो सच्चाई सामने आएगी और न्याय होगा.”
–
एएस
Skip to content