राहुल गांधी का खुद को भगवान शिव से जोड़ना बदतमीजी है : एकनाथ शिंदे

Mumbai , 13 अक्टूबर . Maharashtra के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इंडिया ब्लॉक के आंदोलन की तुलना शिव तांडव और शिव बारात से करने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब शिव का तीसरी आंख खुलेगी तो इंडिया ब्लॉक और सभी देशद्रोही भस्म हो जाएंगे.

से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन अब वे खुद को भगवान शिव के रूप में पेश करने और अपनी तुलना महादेव से करने लगे हैं. यह बच्चों जैसी जिद और बदतमीजी भरा व्यवहार है. यह कोई दिव्य तांडव नहीं, बल्कि सिर्फ बदतमीजी है. मेरा कहना है कि जो लोग खुद की तुलना भगवान शंकर से करते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि जब भगवान शिव अपनी तीसरी आंख खोलेंगे, तो इंडी गठबंधन और देश के खिलाफ काम करने वाले लोग डलकर राख हो जाएंगे.

Supreme Court तक इंडिया ब्लॉक के मार्च को लेकर Maharashtra के डिप्टी सीएम ने कहा कि Monday का दिन देश के इतिहास में एक काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा, क्योंकि लोकतंत्र और India की सर्वोच्च न्यायिक संस्था का अपमान किया गया. India के इतिहास में Supreme Court के खिलाफ कभी कोई विरोध मार्च नहीं निकाला गया. यह देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था पर हमला है. वे देश में अशांति और अराजकता फैलाना चाहते हैं. यह एक बड़ी और सुनियोजित साजिश है.

उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है. उनके साथ विरोध करना देशद्रोह है. विपक्ष के नेता कठपुतली की तरह काम करते हैं. यह शर्मनाक है कि वे देश की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं.”

एकनाथ शिंदे ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं. वह देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ की ओर ले जा रहे हैं. ऐसे समय में जब कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, वह India को ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकालकर शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर रहे हैं. 140 करोड़ भारतीय Prime Minister के साथ खड़े हैं.

उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर बार-बार चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में लौटने के लिए बेताब होने का आरोप भी लगाया.

शिंदे ने कहा कि पानी के बिन जैसे मछली तड़पती है, वैसे सत्ता के बिना इंडिया ब्लॉक तड़प रहा है. यह सिर्फ देश को बदनाम करके कैसे भी सत्ता हासिल करना चाहते हैं. जनता ने तीन बार नकार दिया, हार की हैट्रिक हो गई है. फिर भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

इसी बीच एकनाथ शिंदे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Monday को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से जुड़ी कथित घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना की.

एक महिला पत्रकार ने दावा किया था कि वह तीन महीने की गर्भवती है और आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान गांधी ने उसका हाथ पकड़ा और उसे आगे खींचा, जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने उसे दूर धकेल दिया.

गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने कहा कि Lok Sabha में विपक्ष के नेता का इस तरह का व्यवहार अनुचित है और उन पर पब्लिसिटी पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने नागरिकों से इस बात पर विचार करने का आग्रह किया कि क्या विपक्ष के नेता देश को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं या बांटने के लिए. यह देश जोड़ने वाले नहीं, तोड़ने वाले हैं. जिस तरह इंडिया ब्लॉक देश की प्रगति को रोकने की कोशिश कर रहा है, हमें उन्हें विफल करना होगा.

देश के खिलाफ काम करने के आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपनी मांग को दोहराते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि सिर्फ First Information Report ही नहीं, अगर वे देश के खिलाफ बोल रहे हैं या देशद्रोह जैसी गतिविधियों में शामिल हैं, तो उन्हें जेल में डाल दिया जाना चाहिए.

आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब लोग Supreme Court जाने, विरोध प्रदर्शन आयोजित करने और अपनी राय व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं, जबकि उस समय मीडिया पर प्रतिबंध लगाए गए थे.

–

डीकेएम/